June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा हेतु 21 केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त…

परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा हेतु 21 केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 19 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित रविवार 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक किया जाएगा, जिसके लिए पूरे जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कलेक्टर छिकारा ने परीक्षा के सफल संचालन के मद्देनजर नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख ब्रजभूषण देवांगन और आशीष साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सभी 21 केंद्रों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। इन पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने आवंटित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात समस्त गोपनीय सामग्री जमा की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि सुरक्षा और गोपनीयता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। सभी नियुक्त अधिकारी व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चयन प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!