June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

महतारी वंदन योजना : अब ई-केवाईसी अनिवार्य…

महतारी वंदन योजना : अब ई-केवाईसी अनिवार्य…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग ने योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं।

जारी सूचना के अनुसार, ई-केवाईसी प्रक्रिया 03 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 30 जून 2026 तक चलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य ग्राम पंचायत भवनों में, जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में किया जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी तभी संभव होगी, जब हितग्राही का नाम योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड में अंकित नाम से पूरी तरह मेल खाए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो पहले संबंधित विभाग में सुधार कराना अनिवार्य होगा।

समस्त हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीएससी सेंटर या विभागीय कार्यालय से संपर्क कर जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!