June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, कृत्रिम अंग व प्रमाण पत्र बांटे गए…

दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, कृत्रिम अंग व प्रमाण पत्र बांटे गए…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, कोंडागांव। जिला प्रशासन कोंडागांव के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु 6 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर वितरण करना था।

शिविर के अंतिम दिन 8 अप्रैल 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल की उपस्थिति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स, 14 लोगों को कृत्रिम हाथ/पैर, 11 हितग्राहियों को ट्रायसायकल तथा 3 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान की गई।

इसके साथ ही कुल 55 पंजीकृत दिव्यांगजनों में से 46 का निःशक्त प्रमाण पत्र बनाकर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, समाज कल्याण विभाग की अधिकारी ललिता लकड़ा, मेडिकल टीम, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!