August 13, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अगुवाई में सांकरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंगों में रंगा क्षेत्र

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अगुवाई में सांकरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंगों में रंगा क्षेत्र

सांकरा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन।

तिरंगा हमारे आन, बान और शान का प्रतीक, हर नागरिक में जागे राष्ट्रप्रेम की भावना : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना के सांकरा में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ अंचल।

सांकरा में देशभक्ति के रंग में रंगे ग्रामीण, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।

संत अन्ना स्कूल से जगन्नाथ मंदिर तक पैदल और फिर निकली ऐतिहासिक बाइक रैली, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जताया आभार

हरियर एक्सप्रेस, बसना/सांकरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सांकरा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर जनसमूह का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सांकरा स्थित संत अन्ना उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से हुआ, जहां क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं भारी संख्या में युवा तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए एकत्र हुए। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने संत अन्ना विद्यालय परिसर में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि यह हमारे देश की आन, बान, शान और 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है। यह तिरंगा हमें उन अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

अपने ओजस्वी उद्बोधन को आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश राष्ट्रभक्ति के सूत्र में बंधकर तिरंगा उत्सव मना रहा है। हमारी युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और देशभक्ति के मूल्यों से जोड़ना समय की मांग है। जब हम हाथ में तिरंगा लेकर निकलते हैं, तो जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर केवल एक भारतीय होने का गर्व महसूस होता है। आप सभी का यह अपार उत्साह इस बात का प्रमाण है कि बसना का प्रत्येक नागरिक देश की प्रगति और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है।

उद्बोधन के पश्चात संत अन्ना उच्च माध्यमिक विद्यालय से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में यह यात्रा सांकरा के प्रमुख मार्गों से होती हुई ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर प्रांगण पहुंची। पैदल यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

जगन्नाथ मंदिर पहुंचने के उपरांत इस आयोजन ने और भी विशाल रूप ले लिया। मंदिर प्रांगण से विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की मौजूदगी में भव्य ‘बाइक तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासित रूप से पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।देशभक्ति गीतों की धुनों पर गूंजती इस बाइक रैली ने सांकरा सहित आसपास के पूरे अंचल को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि बसना विधानसभा कैलाश अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पंचायत पिथौरा कंवलजीत सिंह छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा ,महामंत्री सांकरा मंडल मनोज बारिक, महामंत्री सांकरा मंडल झाडूराम परमार, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल,मथामणि बढ़ाई, अध्यक्ष महिला मोर्चा चेतना साहू, प्रभारी युवा मोर्चा सांकरा नितिन जिंदल, अध्यक्ष युवा मोर्चा सांकरा विजय चौधरी, जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा कमलेश डड़सेना, सोसायटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, सोसायटी अध्यक्ष रवि प्रकाश प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष अटल श्याम, सोसायटी अध्यक्ष बाबूलाल साव, निज सचिव नरेंद्र बोरे,सानमोती चौहान सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!