August 14, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

डेंगू को लेकर देवेंद्र यादव गंभीर, सफाई और रोकथाम के पुख्ता इंतजाम के निर्देश…

डेंगू को लेकर देवेंद्र यादव गंभीर, सफाई और रोकथाम के पुख्ता इंतजाम के निर्देश…

हरियर एक्सप्रेस, भिलाई। नगर निगम भिलाई के टाउनशिप क्षेत्र में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मामले को गंभीरता से लिया है। इनमें से एक मरीज की एलाइजा जांच पॉजिटिव पाई गई थी। मरीज का उपचार जारी है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक बताई जा रही है।

देवेंद्र यादव ने शहर में डेंगू के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टाउनशिप क्षेत्र सहित पूरे भिलाई शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, जलजमाव वाले स्थानों की नियमित निगरानी करने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर डेंगू की रोकथाम के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संभावित संक्रमण वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी भी स्थिति में संक्रमण फैलने न पाए। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम केवल मरीजों के उपचार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसके लिए पहले से ही प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। शहर में कहीं भी पानी जमा न हो, नियमित साफ-सफाई हो और मच्छरों के लार्वा पनपने की संभावित जगहों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा है। विधायक ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले, टंकियों सहित अन्य स्थानों की नियमित सफाई करें और डेंगू से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें।

विधायक ने स्पष्ट किया कि डेंगू की रोकथाम में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। शहरवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सफाई, निगरानी और रोकथाम के सभी जरूरी उपाय प्रभावी ढंग से किए जाने चाहिए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!