धारदार चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार…
पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई।
विज्ञापन…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। थाना विधानसभा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोजबे ग्रीन सोसायटी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हाकित किया गया l व्यक्ति से बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया l पूछताछ में उसने अपना नाम ईश्वर उर्फ ईशु निषाद निवासी गुढ़ियारी रायपुर बताया।
विज्ञापन…
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया तथा चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपी ईश्वर उर्फ ईशु निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना विधानसभा में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया l

गिरफ्तार आरोपी – ईश्वर उर्फ ईशु निषाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अछोली, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद, हाल पता काला मैदान गोगांव, थाना गुढियारी, रायपुर बताया।




