123 पौवा अंग्रेजी एवं देशी अवैध शराब के साथ 02 महिला आरोपी गिरफ्तार…
विज्ञापन…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी में दो मामले सामने आए है जिसमें 1. नशीली टेबलेट की बिक्री का प्रयास विफल हुआ है।
मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा क्षेत्र में शीतला तालाब के पास एक व्यक्ति नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की और संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में वह कोटा क्षेत्र का निवासी एवं नाबालिग पाया गया। उसकी निशानदेही पर बेचने के लिए रखी गई 12 स्ट्रिप में कुल 119 नग (वजन 92.5 ग्राम) प्रतिबंधित नाइट्रोटेन टेबलेट बरामद की गई। टेबलेट प्रतिबंधित नारकोटिक्स श्रेणी की होने से विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 22(बी) के तहत कार्यवाही कर टेबलेट जप्त की गई।
विज्ञापन…
2. शराबबंदी के दिन अवैध शराब का भंडारण…
शराबबंदी (ड्राई डे) होने के कारण मुखबिर से सूचना मिली कि कुकुरबेड़ा की देवार बस्ती में दो महिलाएं बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने देवार बस्ती में दबिश दी और (1) आरोपिया निका तांडी के कब्जे से 62 पौवा अंग्रेजी एवं देशी शराब (कुल 11.160 लीटर), कीमत ₹6,200
(2) आरोपिया प्रियंका देवार के कब्जे से 61 पौवा अंग्रेजी एवं देशी शराब (कुल 10.980 लीटर), कीमत ₹6,640 जप्त की। दोनों के पास कोई वैध दस्तावेज/अनुज्ञप्ति नहीं होने से पृथक-पृथक आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पकड़े गए आरोपी एवं अपचारी…
1. एक विधि से संघर्षरत बालक (निवासी कोटा क्षेत्र, रायपुर)
2. निका तांडी पति बिट्टू तांडी, उम्र 42 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
3. प्रियंका देवार पति विकास देवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
नागरिकों से अपील…
▸ यदि कहीं भी नशीली टेबलेट, नशीला पदार्थ या अवैध शराब बेची जा रही हो, तो कृपया तत्काल संबंधित थाने, डायल 112 अथवा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दें।
▸ सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
▸ नशा मुक्त रायपुर, नशा मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प में अपना सहयोग दें।



