October 4, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

रात्रि गश्त के दौरान यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद…

रात्रि गश्त के दौरान यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद…

थाना मौदहापारा में पूर्व से दर्ज था अपराध।

उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु थाने को किया सुपुर्द।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे रात्रि गश्त अभियान के दौरान यातायात पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

रात्रि गश्त के दौरान यातायात थाना प्रभारी अम्बरीश शर्मा एवं पुलिस पेट्रोलिंग टीम आर गोपाल सिदार जब जेल रोड, मेकाहारा अस्पताल के सामने पहुंची, तब एक व्यक्ति सड़क किनारे बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल खड़ी कर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। मोटरसाइकिल का सामने का नंबर प्लेट टूटा हुआ था तथा केवल पीछे नंबर प्लेट लगा था। संदेह होने पर जब पुलिस वाहन उसकी ओर बढ़ा, तो उक्त व्यक्ति पुलिस को अपनी ओर आता देख वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

पुलिस टीम द्वारा आसपास तलाश की गई, किंतु अंधेरे का लाभ उठाकर अज्ञात व्यक्ति फरार होने में सफल रहा। तत्पश्चात वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाया गया।

विज्ञापन…

थाना लाकर वाहन के पिछले नंबर के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल व रिकॉर्ड से तकनीकी जांच की गई, जिसमें वाहन स्वामी का पता तलाश किया गया। पुलिस द्वारा वाहन स्वामी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 27.09.2026 को चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना मौदहापारा में दर्ज है।तस्दीक करने पर पाया गया कि उक्त वाहन के संबंध में थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 158/2026 पहले से पंजीबद्ध है।

बरामद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को वैधानिक एवं अग्रिम विवेचना कार्रवाई हेतु संबंधित थाना मौदहापारा के सुपुर्द कर दिया गया है। मौके से फरार संदिग्ध व्यक्ति की पहचान एवं पतासाजी हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!