August 29, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अवैध धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

अवैध धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार…

थाना डी.डी. नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल देवांगन को अवैध धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया।
कुर्सी तालाब, सतनामी पारा क्षेत्र में चाकू लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी।
आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह के निर्देशन में शहर में अवैध हथियार रखने एवं आमजन को भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा अवैध धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण…
दिनांक 27.08.2026 को पुलिस स्टाफ को रायपुर चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुर्सी तालाब, सतनामी पारा, रायपुर में एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा हैl सूचना से हमराह स्टाफ एवं गवाहों को अवगत कराकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे की तलाशी ली गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल देवांगन, पिता कपूर चंद देवांगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी चंद्राकर किराना स्टोर्स के पास, श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर बताया।आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ| आरोपी के कब्जे से बरामद धारदार चाकू को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 534/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जप्त मशरूका…
• 01 नग धारदार लोहे का चाकू

गिरफ्तार आरोपी…
राहुल देवांगन, पिता कपूर चंद देवांगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी चंद्राकर किराना स्टोर्स के पास, श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!