August 29, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना टिकरापारा: नशेड़ी, गंजेड़ी, चाकूबाज तथा अड्डेबाजी करने वाले 04 बदमाश गिरफ्तार…

थाना टिकरापारा: नशेड़ी, गंजेड़ी, चाकूबाज तथा अड्डेबाजी करने वाले 04 बदमाश गिरफ्तार…

1. थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत अवैध धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमकाने वाला आरोपी धीरेंद्र कुमार साहू रंगे हाथ गिरफ्तार।
2. थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा क्षेत्र के नशेड़ी, गंजेड़ी, चाकूबाजों तथा अड्डेबाजी करने वाले कुल-04 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल के दिशा-निर्देश पर शहर में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की 02 अलग-अलग संयुक्त टीम गठित कर क्षेत्र के सरजुबांधा, संजय नगर, श्रीराम नगर संतोषी नगर, में सघन पेट्रोलिंग की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपी धीरेंद्र कुमार साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 22 साल साकिन कमल विहार सेक्टर-04, थाना टिकरापारा रायपुर को अवैध धारदार चाकू के साथ लोगों को डराते-धमकाते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक /2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

साथ ही क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी करने वाले कुल 04 संदेहियों को पकड़कर उनके विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –
धीरेंद्र कुमार साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 22 साल साकिन कमल विहार सेक्टर-04 थाना टिकरापारा रायपुर।

जप्ती – 01 नग धारदार चाकू।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!