August 29, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

ऑपरेशन “निश्चय” के तहत NDPS एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ने में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

ऑपरेशन “निश्चय” के तहत NDPS एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ने में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

अपराध क्रमांक – 182/2026
धारा – 20(बी) NDPS एक्ट

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 02.05.2026 को थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जागेश्वर पारधी निवासी ग्राम जलसों* को 01 किलो 200 ग्राम गांजा, कीमती ₹ 60,000/- के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था।

विवेचना के दौरान आरोपी जागेश्वर पारधी ने पूछताछ में बताया कि उक्त मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय एवं परिवहन में उसका जीजा पन्नालाल पारधी भी शामिल है। प्रकरण में आरोपी पन्नालाल पारधी की संलिप्तता पाये जाने पर उसके विरुद्ध अपराध कायम कर उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी घटना दिनांक से ही पुलिस के भय से फरार होकर लुक-छिप कर रह रहा था।

इसी क्रम में आज दिनांक 27.08.2026 को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी पन्नालाल पारधी ग्राम जलसों में आया हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम जलसों में घेराबंदी कर फरार आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपने साले जागेश्वर पारधी के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय एवं परिवहन करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम…
01- पन्नालाल पारधी पिता बारेलाल पारधी उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!