August 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

हत्या के प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार…

हत्या के प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। डीसीपी (वेस्ट जोन) श्री रोबिनसन गुड़िया, भा. पू. से. के निर्देशन में तथा एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सरस्वती नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में अत्यंत त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रार्थी राजेन्द्र धृतलहरे निवासी सतनामी पारा कोटा ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07-08.08.2026 की दरम्यानी रात्रि सतनामी पारा कोटा में आपसी विवाद को लेकर तुषार महिधर उर्फ बाउ एवं सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका द्वारा उसके भाई महेश धृतलहरे की हत्या करने की नियत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया गया, जिसे उपचार हेतु एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसका उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 168/26 धारा 109, 103, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश एवं रेड कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी तुषार महिधर उर्फ बाउ एवं सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका पकड़ लिए गए। पूछताछ में दोनों ने आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी व ईंट जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. तुषार महिधर उर्फ बाउ पिता नंदू महिधर उम्र 19 वर्ष निवासी सतनामी पारा मंदिर के पास कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

02. सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका पिता संतोष मधुकर उम्र 25 वर्ष निवासी सतनामी पारा मंदिर के पास कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!