August 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी रवि कान्त गुप्ता निवासी अरि‍हन्त नगर सरोना थाना आमानाका रायपुर ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 28.07.26 को अपने घर में ताला लगाकर सपरिवार किसी कार्य से बाहर गया था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी का लाॅकर तोड़कर सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी रकम तथा कमरे में रखें अन्य सामान को चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 231/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री रॉबिन्सन गुरिया द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए संभावित स्थानों पर रवाना किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के हजारों फुटेज को बारीकी से खंगाला गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। सीसीटीव्ही फुटेज से प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों का तकनीकी विश्लेषण करते हुए आरोपियों की गतिविधियों एवं संभावित मार्गों की जानकारी जुटाई गई। साथ ही तकनीकी माध्यमों से प्राप्त अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का भी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए गए।

अज्ञात आरोपियों के संबंध में मुखबिर सक्रिय करने के साथ ही घटना के तरीका वारदात के आधार पर पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही थी। हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों की गतिविधियों एवं उनके संभावित ठिकानों की भी जानकारी जुटाकर संदिग्धों को चिन्हांकित करने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस टीमों द्वारा लगातार सीसीटीव्ही फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण व अन्य स्तर पर पतासाजी करते हुए प्राप्त सूचनाओं एवं साक्ष्यों को आपस में जोड़कर आरोपियों की पहचान करने में सफलता प्राप्त करते हुये करण तांडी उर्फ केडे एवं लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताते हुए लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अपने झूठ पर कायम नहीं रह सके और अंततः चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका, सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, जुमला कीमती लगभग 60 लाख रुपये, जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से थाना पंडरी में चोरी व मारपीट के अपराध दर्ज हैं, जिनमें आरोपी जेल निरुद्ध रह चुके हैं।

आरोपी लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी द्वारा दिनांक 12.07.26 को थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दुबे कॉलोनी स्थित श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज कैंपस में लगे एसी के कॉपर वायर को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 204/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी घटना के बाद से फरार चल रहा है। इस प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी…

01. करण तांडी ऊर्फ केडे पिता राम तांडी उम्र 21 साल निवासी मोवा तालाब के पास आदर्श नगर सतनाम भवन के सामने थाना पंडरी मोवा रायपुर।

02. लक्ष्मी नारायण गोस्वामी ऊर्फ मोंटी पिता लक्की पुरी गोस्वामी उम्र 19 साल निवासी महालक्ष्मी नगर गणेश मूर्तिकार के सामने थाना पंडरी मोवा रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!