August 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

7 से 8 वर्षों तक फरार आरोपी जिसान अहमद उर्फ मिंटू गिरफ्तार…

7 से 8 वर्षों तक फरार आरोपी जिसान अहमद उर्फ मिंटू गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री अभिषेक झा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल के पर्यवेक्षण में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा पुराने एवं लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना सिलतरा पुलिस को वर्ष 2018 एवं 2019 के दो पुराने गंभीर प्रकरणों में लगभग 7–8 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

दो पुराने प्रकरणों में था फरार – 1. अपराध क्रमांक 480/2018, थाना धरसींवा धारा 407, 420, 34 भादवि।

वर्तमान में थाना सिलतरा में धारा 173(8) दं.प्र.सं. के तहत विवेचनाधीन।

उक्त प्रकरण में ट्रेलर के माध्यम से कोयला परिवहन के दौरान कोयले की हेराफेरी/चोरी कर उसे बिक्री करने तथा आपसी साठगांठ के माध्यम से अपराध कारित किए जाने संबंधी मामला सामने आया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी थी, जबकि आरोपी सैय्यद जिसान अहमद उर्फ मिंटू घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

2. अपराध क्रमांक 373/2019, थाना धरसींवा धारा 379, 411, 407, 120-B भादवि।

वर्तमान में थाना सिलतरा में धारा 173(8) दं.प्र.सं. के तहत विवेचनाधीन।

इस प्रकरण में जोरावर इंजीनियरिंग, सिलतरा में स्पंज आयरन से भरे वाहन में माल की कमी पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान वाहन चालक एवं अन्य आरोपियों द्वारा आपसी साठगांठ कर आपराधिक षड्यंत्र के माध्यम से स्पंज आयरन की हेराफेरी किए जाने के तथ्य सामने आए थे। उक्त प्रकरण में भी आरोपी सैय्यद जिसान अहमद उर्फ मिंटू घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था।

लगातार पतासाजी के बाद आरोपी गिरफ्तार

दोनों प्रकरण वर्ष 2018 एवं 2019 के पुराने लंबित प्रकरण हैं। आरोपी पिछले लगभग 7–8 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहकर लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए गिरफ्तारी से बच रहा था।

थाना सिलतरा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार धारा 173(8) दं.प्र.सं. के तहत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की पुनः पतासाजी प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में उपलब्ध जानकारी एवं संभावित ठिकानों की लगातार जांच-पड़ताल करते हुए तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर पतासाजी की गई।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश देकर उसे दिनांक 08.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दोनों प्रकरणों में विधिवत आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर, पीएसआई भूपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र मिश्रा, शेखर चंद्राकर, आरक्षक अजय पटेल एवं अर्जुन डहरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी – सैय्यद जिसान अहमद उर्फ मिंटू पिता मोनाजीर हुसैन उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया थाना पांकी जिला पलामू, झारखण्ड।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!