June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

आरोपियों द्वारा पीड़ित रमीजुद्दीन को चाकू से वार कर दिये है घटना को अंजाम।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू किया गया है जप्त।

आरोपीगण घटना को अंजाम देने के बाद हो गये थे फरार।

थाना सिविल लाईन और एसीसीयू पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 109, 191(3) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 08.05.2026 को राजातालाब निवासी जियाउद्दीन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पड़ोस में रहने वाला फजल खान अपने अन्य साथियों के साथ पुराने लड़ाई झगड़ा के चलते हत्या करने की नीयत से उसके भाई रमीजुद्दीन को चाकू एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर हमला किए जिससे प्रार्थी के भाई के शरीर में कई जगह चोट लगा है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 109 191(3) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एसीसीयू , थाना सिविल लाईन और तेलीबांधा की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहों से विस्तृत पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पतासाजी हेतु उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित अन्य जिलों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद फजल खान, मोहम्मद सरताज शरीफ, फैजान हुसैन, अब्दुल कलाम उर्फ राजा को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी…

01- मोहम्मद फजल खान उर्फ मुजीब पिता मोहम्मद हनीफ खान उम्र 35 साल पता नई बस्ती राजा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर।

02- मोहम्मद सरताज शरीफ उर्फ ताज पिता स्वर्गीय मोहम्मद यूसुफ शरीफ उम्र 36 साल पता रवि नगर राजातालाब थाना सिविल लाइन रायपुर।

03- फैजान हुसैन पिता गुलाम हुसैन उम्र 29 साल पता नईबस्ती राजा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर।

04- अब्दुल कलाम उर्फ राजा पिता स्वर्गीय अब्दुल सलाम उम्र 40 साल पता चांदनी चौक बूढ़ा तालाब के पास थाना कोतवाली रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!