June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

बीरगांव: वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय…

बीरगांव: वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, बीरगांव। नगर पालिक निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 32 में प्रस्तावित उप-निर्वाचन को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि पार्षद इकराम अहमद द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को एक औपचारिक आवेदन प्रस्तुत कर यह मांग की गई थी कि परिसीमन (Delimitation) के पश्चात वार्ड क्रमांक 32 का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। ऐसी स्थिति में उक्त वार्ड में उप-निर्वाचन कराना विधिसम्मत एवं तार्किक नहीं है।

प्रस्तुत आवेदन में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि समाप्त हो चुके वार्ड में चुनाव कराना न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अनुचित है, बल्कि इससे अनावश्यक संसाधनों की भी हानि होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हमारे तर्कों एवं आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करते हुए वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है, जो कि जनहित एवं न्यायसंगत प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पार्षद इकराम अहमद ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!