वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सामूहिक शपथ ग्रहण और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन महासंघ के प्रधान संरक्षक श्री डॉ.रमन सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष) के गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर के स्पीकर हाउस के सभागार में शानदार संपन्न हुआ।
advertisement…
कार्यक्रम के दौरान जिला-बिलासपुर के “3531 क्षत्रिय सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राधेश्याम सिंह को महासंघ पदेन संरक्षक सदस्य के साथ, श्री राधा रमण सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, श्री संजय सिंह बनाफर को संगठन मंत्री के रूप में प्रांतीय कार्यकारिणी टीम में जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही अन्य 18 संगठनों को मिलाकर कुल 34 कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भी जिम्मेदारी के साथ निस्वार्थभाव एवं पूर्ण निष्ठा से समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का शपथ लिये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप छत्तीसगढ़ के 19 क्षत्रिय राजपूत संगठनों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से महासंघ के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्री जे.के.सिंह, महासचिव श्री प्रेम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महासंघ के समस्त 19 घटकदलो के अध्यक्ष एवं उनके सामाजिक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समापन के पश्चात महासंघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि-जनो के बीच मिठाई बधाई एवं शुभकामनाओ का दौर चलता रहा।



