June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

FCI अधिकारी बनकर पिस्टल की नोक पर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

FCI अधिकारी बनकर पिस्टल की नोक पर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, कवर्धा। कबीरधाम जिले में ठगी और धमकी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) का अधिकारी बताकर किराना व्यापारी से पिस्टल की नोक पर 50 हजार रुपये वसूल लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खुद को अधिकारी बताकर दी धमकी…

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छिरहा गांव की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र चड्ढा, जो पूर्व आर्मी मैन है और रायपुर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में कार्यरत है, ने व्यापारी पीतांबर गुप्ता को चोरी का चावल खरीदने का झूठा आरोप लगाकर डराया।

पिस्टल दिखाकर ऐंठे पैसे…

आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर व्यापारी को जेल भेजने की धमकी दी और 60 हजार रुपये की मांग की। भय के कारण व्यापारी ने 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…

पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

कार, पिस्टल और नकदी जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्रैंड विटारा कार, .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, दो मैग्जीन, 11 जिंदा कारतूस और वसूली गई रकम बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील…

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी या अवैध वसूली की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और किसी के दबाव में न आएं।

मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के अन्य संभावित कृत्यों की भी पड़ताल कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!