June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Health State

आयुष्मान योजना में हुई बड़ी कार्रवाई, 33 अस्पताल निलंबित…

आयुष्मान योजना में हुई बड़ी कार्रवाई, 33 अस्पताल निलंबित…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छत्तीसगढ़ में पंजीकृत अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नियमों का पालन नहीं करने और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी न करने पर कुल 33 अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 26 अस्पतालों के भुगतान और प्री-ऑथ को रोक दिया गया है।

विज्ञापन…

क्यों हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। जांच में सामने आया कि कई अस्पतालों ने नए पोर्टल HEM 2.0 पर न तो आवेदन किया और न ही आवश्यक जानकारी अपडेट की।

21 अस्पताल ऐसे पाए गए जिन्होंने एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया। 12 अस्पतालों ने जानकारी अपडेट नहीं की और क्वेरी का जवाब नहीं दिया।

26 अस्पतालों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए, जिसके चलते उनका भुगतान रोक दिया गया।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई योजना में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

अस्पतालों को निर्देश

सभी पंजीकृत अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे HEM 2.0 पोर्टल पर निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पंजीयन और दस्तावेज अपलोड करें, ताकि मरीजों को निर्बाध सेवाएं मिलती रहें।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि नियमों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

21 अस्पताल निलंबित (जिन्होंने आवेदन नहीं किया)

New Ayushman Hospital, Bemetara

AP Surgical Center, Durg

IMI Hospital, Durg

Aum Hospital, Durg

Sai Kripa Multispeciality Hospital, Durg

Gangotri Hospital, Durg

Someshwar Hospital, Gariyaband

Sewa Bhawan Hospital, Mahasamund

Jowhary Hospital, Raipur

Mahadev Hospital, Raipur

New Raipura Hospital, Raipur

Shivam Hospital, Raipur

Saubhagya Hospital, Raipur

Jain Hospital, Raipur

Laxmi Hospital & Maternity Home, Raipur

Siddhi Vinayak Hospital, Raipur

Vardaan Hospital, Raipur

Vasudev Multispeciality Hospital, Raipur

Shri Rama Multispeciality Hospital, Raipur

Maa Sharda Nursing Home, Raipur

Om Netra Kendra & Laser Vision, Raipur

 

12 अस्पताल निलंबित (जानकारी अपडेट नहीं करने पर)

Pinaki Sobha Hospital & Maternity Care, GPM

MD Modi Memorial Hospital, Janjgir-Champa

Netam Hospital & Infertility Centre, Kondagaon

Shri Uttam Sai Care Hospital, Mahasamund

Shree Dani Care Multispeciality Hospital, Raipur

Shree Krishna Multispeciality Hospital, Raipur

Shri Mahaveer Hospital, Raipur

Shri Sai Ram Hospital, Raipur

Kalda Nursing Home, Raipur

Kanha Multispeciality Hospital, Raipur

Pragya Hospital, Raipur

Life Care Hospital, Raipur

 

26 अस्पताल: भुगतान/प्री-ऑथ रोका गया

Shakuntala Hospital, Balod

Suvidha Hospital, Durg

Roop Jeevan Hospital, Kabirdham

Shree Radhe Krishna Care Hospital, Mahasamund

Pandey Nursing Home, Raipur

Drishti Netralay, Raipur

Vaidehi Hospital, Raipur

Anant Hospital, Raipur

Shree Sai Care Hospital, Raipur

Anushka Hospital, Raipur

Mamta Hospital, Raipur

Lalmati Multispeciality Hospital, Raipur

Karma Hospital, Raipur

Shree Ram Multispeciality Hospital, Raipur

Raipur Hospital & Research Center, Raipur

Srimaa Sarada Arogyadham Hospital, Raipur

Roopjeevan Hospital, Raipur

Shri Dani Care Hospital, Raipur

Jeevan Anmol Hospital, Raipur

Sadbhavna Hospital, Raipur

Ekta Institute of Child Health, Raipur

Chandrani Sardarilal Eye & ENT Hospital, Raipur

Rawatpura Sarkar Hospital, Raipur

Aastha Multispe

ciality Hospital, Raipur

Chhattisgarh Eye Hospital, Raipur

Shashwat Hospital, Raipur

 

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!