June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

अवैध मिट्टी-मुरूम उत्खनन व परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 7 वाहन जब्त…

अवैध मिट्टी-मुरूम उत्खनन व परिवहन पर सख्त कार्यवाही, 7 वाहन जब्त…

हरियर एक्सप्रेस, बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम टिपनी, तहसील थानखमरिया क्षेत्र में मिट्टी एवं मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। यह संपूर्ण कार्रवाई विभागीय टीम द्वारा पंचगणों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण कर की गई, जिससे जांच प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न हो सके।

विज्ञापन…

शिकायत के आधार पर किया गया स्थल निरीक्षण…

सूत्रों से प्राप्त शिकायत में ग्राम टिपनी क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी एवं मुरूम का उत्खनन कर बिना वैध अनुमति के परिवहन किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और विस्तृत जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा उत्खनन गतिविधियों के साक्ष्य एकत्रित किए गए। जांच दल द्वारा यह पाया गया कि संबंधित क्षेत्र में बिना वैध खनिज अनुज्ञा पत्र एवं परिवहन पास के भारी मशीनरी एवं वाहनों के माध्यम से खनिज सामग्री का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा था।

मौके पर भारी मशीनरी एवं वाहन जब्त…

जांच के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न पाए गए वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से कुल 1 नग जेसीबी मशीन (JCB) एवं 2 नग हाईवा वाहन को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध परिवहन के प्रकरण में अलग-अलग स्थानों से निम्न वाहन भी जब्त किए गए जिसमे 1 हाईवा वाहन जिसमें रेत खनिज भरा हुआ था। 1 हाईवा वाहन जिसमें चूना पत्थर (गिट्टी) खनिज भरा हुआ था द्य इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में भी 1 हाईवा वाहन जिसमें रेत खनिज तथा 1 हाईवा वाहन जिसमें मुरूम खनिज लदा हुआ पाया गया, जिसे भी जब्त किया गया।

थाना स्तर पर सुरक्षार्थ खड़ी की गई वाहन…

जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित थाना क्षेत्रों में खड़ा कराया गया है। कुछ वाहन थाना थानखमरिया में तथा कुछ वाहन थाना बेमेतरा में सुरक्षार्थ रखे गए हैं द्य इस प्रकार कुल 7 वाहनों को जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है, ताकि आगे की विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पंचगणों की उपस्थिति में पारदर्शी जांच…

पूरी कार्रवाई पंचगणों की उपस्थिति में की गई, जिससे जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। मौके पर ग्रामीणों की उपस्थिति में उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक पंचनामा तैयार किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी साक्ष्य संकलित किए गए और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई। खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन से शासन को राजस्व की हानि होती है तथा पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होती है, इसलिए ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नियमानुसार आगे की कार्यवाही प्रक्रियाधीन…

जप्त किए गए सभी 7 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। संबंधित वाहन मालिकों एवं संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रावधानों के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हो सके।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!