October 27, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

1 नवंबर को वोट बचाओ, देश बचाओ रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में…

1 नवंबर को वोट बचाओ, देश बचाओ रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में…

मोदी-शाह ने ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर देश के लोकतंत्र पर प्रहार किया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘‘वोट बचाओ, देश बचाओ’’ रैली रामलीला मैदान में आयोजित है। इस रैली में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से सभी जिलो के कार्यकर्ता टेªनो बसो एवं वायु मार्ग तथा निजी वाहनो में दिल्ली रवाना होंगे। समूचे देश से 10 लाख से अधिक लोग मोदी और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ का हर नेता कार्यकर्ता, पदाधिकारी दिल्ली आवश्यक रूप से पहुंचेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा एसआईआर के निरस्तीकरण और काटे गये वोटों की बहाली तक कांग्रेस का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश में हुए वोट चोरी के लिये भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी जवाबदार है। ज्ञानेश कुमार ने मोदी के प्रभाव में आकर तथा मोदी और शाह के संरक्षण में वोट चोरी जैसे अलोकतांत्रिक काम की अंजाम दिया है। भाजपा ने फर्जी राष्ट्रवाद का राग अलाप कर और घुसपैठिये का भय दिखाकर देश भर में मतदाताओं का सेलेक्टिव रूप से मतदाता सूची से नाम कटवाया। एसआईआर मतदाता सूची का शुद्धिकरण नहीं गैर भाजपाई मतदाताओं का नाम काटने का अभियान था। ऐप के माध्यम से प्रिंटर लगाकर टारगेटेड वोट, असंवैधानिक तरीके से काटे गये। पूरे देश में 13 करोड़ मतदाताओ का नाम काटा जाना सामान्य बात नहीं है। एसआईआर से घबरा कर देश के सैकड़ो लोगो ने आत्महत्या किया, जब-जब यह साबित हो गया कि देश में वोट चोरी हुई है तो दोषियो को सजा मिलनी ही चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर लगाये गये आरोप प्रमाणित हो रहे है। दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की टिप्पणियों से साफ हो गया है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद के दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष रूप से नहीं कर रहे है। उन्होंने एसआईआर में मतदाताओं का नाम दोषपूर्ण तरीके से करवाया, उनके निर्देशन में किया गया, एसआईआर दोषपूर्ण है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंद्रह महीने से भी पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। आज उनकी बात पहले से भी सही साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में एसआईआर में मतदाताओं के नाम हटाने और जोड़ने में 14 मौकों पर लिखित आपत्तियां व्यक्त किया तथा टिप्पणियां किया लेकिन उनको नजरअंदाज कर दिया गया। यह सारे तथ्य आयोग के रिकार्ड में है जबकि आयोग का काम बहूमत के आधार पर चलता है ऐसे में दो आयुक्तों की आपत्तियां दरकिनार किया जाना, बताता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी मनमानी चला रहे है। उन्होंने एसआईआर के काम में मनमानी कर देश के 13 करोड़ मतदाताओं का नाम कटवा दिया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!