July 21, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, आंदोलन की चेतावनी…

स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, आंदोलन की चेतावनी…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को राजधानी रायपुर के डंगनिया, डीडी नगर और अनुपम गार्डन सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र भी वितरित किए।

advertisement…

अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना था कि महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सतर्कता बरती गई, लेकिन छत्तीसगढ़ में लोगों की आपत्तियों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और यदि सरकार ने बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया तो पार्टी इस मुद्दे पर प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।

इस अभियान में देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपेयी, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी, श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित और किशन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!