July 21, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

निजी वीडियो वायरल: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, महाराष्ट्र से आरोपी हुआ गिरफ्तार…

निजी वीडियो वायरल: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, महाराष्ट्र से आरोपी हुआ गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका निजी वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

advertisement…

पुलिस के अनुसार, मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर युवती का विश्वास जीता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत के मुताबिक, इस दौरान आरोपी ने युवती का निजी वीडियो भी बना लिया। बाद में उसने कथित तौर पर वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। इसके बाद विशेष टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और सूरजपुर लाया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!