July 17, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

बोदल ग्राम पंचायत में नवीन पचरी निर्माण में पड़ी दरारें दो भाग में बटा…

बोदल ग्राम पंचायत में नवीन पचरी निर्माण में पड़ी दरारें दो भाग में बटा…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, गुण्डरदेही। विकासखंड के ग्राम बोदल में भ्रष्टाचार और तकनीकी लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाब में बनाई गई पचरी पहली ही बारिश की मार झेल नहीं पाई और ताश के पत्तों की तरह बड़ी दरारें दो भाग में बटा चौंकाने वाली बात यह है कि इस नवनिर्मित पचरी का अभी तक आधिकारिक उद्घाटन भी नहीं हो पाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इंजीनियर की मनमानी और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण यह सरकारी पैसा पानी में बह गया।

ग्रामीणों ने दी थी चेतावनी, इंजीनियर ने की अनदेखी

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जब तालाब में पचरी का निर्माण किया जाना था तो ग्रामीणों ने उस जगह पचरी बनाने से बार बार मना किया लेकिन इंजीनियर ने ग्रामीणों की एक बात तक नहीं सुनी जिसके फलस्वरूप ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

पहली बारिश ने खोली विकास कार्यों की पोल…

मानसून की पहली ही झमाझम बारिश ने पंचायत और तकनीकी विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। पचरी के टूटने से न केवल शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ है, बल्कि ग्रामीणों को अब तालाब का उपयोग करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मनरेगा के तहत काम किए मजदूरों को एक माह से भी अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक मजदूरों के खातों में दो हफ्तों से भी अधिक का पैसा रुका हुआ है लेकिन इंजीनियर की मनमानी यहां खतम नहीं होती, मजदूरों के दो हफ्तों का पैसा काटकर देती हैं और बोलती हैं आपका काम ठीक नहीं था तो पैसा काटा गया है आख़िर इसके जिम्मेदार कौन?

ग्राम पंचायत सरपंच चित्रलेखा अविनाश गंजीर ने बताया पचरी निर्माण में बड़ी दरारें कैसे हुआ हम नहीं बता सकते परंतु तोड़कर सुधार कार्य किया जाएगा।

इंजीनियर श्रीमती अर्चना साहू ने बताया ग्राम पंचायत सरपंच को निर्देशित किया गया पुनः तोड़कर रिपेयरिंग एवं सुधार कार्य किया जाएगा।

श्रीमती प्रतिज्ञा चंद्राकर अधिकारी ने कहा जिस जगह पर पचरी का निर्माण हुआ है उसे जगह पर झाड़ था वृक्ष को काटने के बाद जड़ रह गया था जिसके कारण दरारें पड़ी है अभी उसे जगह को तोड़कर रिपेयरिंग कार्य किया जाएगा मापदंड के आधार पर रहेगा अभी उनका भुगतान नहीं हुआ है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!