June 17, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सोसायटियों में खाद, बीज नहीं मिलने से किसान परेशान, सरकार केवल झूठे दावे कर रही है – कांग्रेस

सोसायटियों में खाद, बीज नहीं मिलने से किसान परेशान, सरकार केवल झूठे दावे कर रही है – कांग्रेस

नकली खाद, अमानक बीज, घटिया कीटनाशक और ओवर रेटिंग पर तत्काल अंकुश लगाए।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। खाद संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि खाद की उपलब्धता किसानों की आवश्यकता के मुकाबले बेहद कम है, खरीफ की बुआई और थरहा का काम प्रभावित हो रहा है, विशेष तौर पर डीएपी और यूरिया का भंडारण सोसाइटियों में कम किया गया है, जिसकी वजह से ही किसानों को निजी श्रोतों से अनाप शनाप दाम में खाद खरीदने मजबूर होना पड़ रहा है, इसी का लाभ उठाकर सत्ता के संरक्षण में नकली खाद भी खपाया जा रहा है, पलारी क्षेत्र के सुन्दरावन में नकली खाद खपाने का मामला सामने आया है, जिस पर प्रशासन, कृषि विभाग और सरकार की भूमिका भी संदिग्ध है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार का खुद का दावा है कि खरीफ सीजन 2026-27 के लिए सहकारी समिति में खाद का लक्ष्य 15 लाख 55 हजार मीट्रिक टन का है, लेकिन अब तक कुल वितरण केवल 4 लाख 10 हजार मीट्रिक टन खाद का हुआ है, अर्थात खुद के ही तय कुल लक्ष्य का केवल 26 प्रतिशत खाद अब तक किसानों को उपलब्ध हो पाया है, बाकी के 74 प्रतिशत किसान खाद की प्रतीक्षा में सोसायटियों के चक्कर काटने मजबूर हैं। खाद वितरण केंद्रों में पर्ची कटाने और राशि जमा करने के बाद भी किसानों को डीएपी खाद नहीं दिया जा रहा है, बिना खाद के कैसे होगी किसानी?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश के किसान आंदोलन और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन यह सरकार पर्याप्त खाद होने का केवल आधारहीन दावे कर रही है, यदि खाद पर्याप्त है तो सोसायटियों से वितरण क्यों नहीं किया जा रहा है? खेती का रकबा, किसानों की संख्या और खाद की आवश्यकता सदैव बढ़ते क्रम में रही है, लेकिन भाजपा की सरकार अपनी जिम्मेदारियों से यू टर्न ले रही है, इस वर्ष यह तो गलत ही फरमान जारी किया गया है कि किसानों को पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत डीएपी और 20 प्रतिशत यूरिया कम दिया जाएगा। भाजपा का किसान विरोधी षड्यंत्र उजागर हो गया है, यह सरकार नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ के किसान भरपूर उपज ले सके, ताकि समर्थन मूल्य में कम से कम धान खरीदी करना पड़े। प्रदेश में खाद्य संकट भाजपा सरकार के द्वारा निर्मित आपदा है, खाद के भंडारण में सहकारी सोसाइटियों को प्राथमिकता दे, किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराए, नकली खाद, अमानक बीज और घटिया कीटनाशक के कारोबारियों पर तत्काल कठोर कार्यवाही करें अन्यथा किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!