June 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

राज्य की कानून व्यवस्था पर तथा अनियंत्रित अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री तत्काल समीक्षा बैठक बुलाये – कांग्रेस

राज्य की कानून व्यवस्था पर तथा अनियंत्रित अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री तत्काल समीक्षा बैठक बुलाये – कांग्रेस

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में लगातार लूट की घटना हो रही, चाकूबाजी की घटना हो रही, सरेआम चाकू मार कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस क्या कर रही है? प्रदेश भर में हो रहे अपराध से राज्य का आम आदमी डरा सहमा है। राज्य की कानून व्यवस्था पर तथा अनियंत्रित अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री तत्काल समीक्षा बैठक बुलाये। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने का प्रयोग करके सरकार देख चुकी है, कमिश्नरी प्रणाली फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री अब तो बिगड़ते कानून व्यवस्था की जवाबदेही तय करे तथा गृह मंत्री को बर्खास्त करने की कार्यवाही करे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में थम ही नहीं रहा अपराधों का सिलसिला, कानून व्यवस्था फेल हो चुका है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 1 दर्जन से अधिक लोगों की गोली मार कर हत्या हुई। अकेले राजधानी में 8 गोली कांड हुआ, बिलासपुर, कोटमी-पेंड्रा गौरेला, दुर्ग में, राजधानी रायपुर में, मस्तुरी, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कवर्धा में लोगों को सरेआम गोली मार कर हत्या हुई। राजधानी के हीरापुर में सरेआम बम से हमला होता है। राजधानी के बिरगांव में बम बनाया जा रहा था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आपराधिक तत्व इतने बेखौफ हो गये है कि उनमें पुलिस का भय जरा भी नहीं बचा है। राह चलते किसी को भी चाकू मार दी जा रही, सड़कों पर खुलेआम हत्या हो रही है। सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। राजधानी रायपुर चाकूपुर बन गया है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रोज ही हत्याएं हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई है, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, अपराधियों में कानून और पुलिस का खौफ खत्म होने लगा है। भाजपा के विधायक, अधिकारियों के साथ मारपीट कर रहे है। भाजपा के सीतापुर विधायक टोप्पो, तहसीलदार के साथ मारपीट करता है। भाजयुमो के नेता, पुलिस का कालर पकड़ते है। यह सरकार, पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग राजनैतिक विद्वेष को पूरा करने, विपक्षी दल के नेताओं को प्रताड़ित करने में कर रही है, अपराध रोकना इस सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं। भाजपा षडयंत्र रचती है, पुलिस और प्रशासन उस पर अमल करके दमन करती है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!