June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

छत्तीसगढ़ के वेदांता बिजली संयंत्र में बॉयलर फटा; 10 लोगों की मौत, 40 मजदूर झुलसे…

छत्तीसगढ़ के वेदांता बिजली संयंत्र में बॉयलर फटा; 10 लोगों की मौत, 40 मजदूर झुलसे…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता बिजली संयंत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बॉयलर फटने से 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से 40 मजदूर झुलस गए हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूरों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भेजा गया है। मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है।

डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई गांव में स्थित वेदांता संयंत्र में रोज की तरह कामकाज चल रहा थी। तभी अचानक दोपहर 2 बजे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।पता चला कि बॉयलर फटने से धमाका हुआ था। घटना के समय संयंत्र के अंदर 50 से अधिक कर्मचारी और मजदूर मौजूद थे।कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल अवस्था में इधर-उधर पड़े मिले। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!