June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

डबल इंजन की सरकार का राज्य को कोई फायदा नहीं…

डबल इंजन की सरकार का राज्य को कोई फायदा नहीं…

केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ में तैनात सुरक्षा बलों के लिये 22 हजार करोड़ की मांग डबल इंजन सरकार की हकीकत – कांग्रेस

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य को डबल इंजन की सरकार का राज्य को कोई फायदा नहीं हो रहा है। चुनाव के समय भाजपा ने डबल इंजन की सरकार का फायदा बता कर वोट लिया। चुनाव के बाद राज्य को डबल इंजन का कोई फायदा नहीं मिला। एक पैसे की अतिरिक्त सहायता राज्य को मोदी सरकार ने नहीं दिया। केंद्र सरकार राज्य के द्वारा खरीदे गए पुरे धान से बने चावल को नहीं खरीदती और न ही राज्य को कोई अतिरिक्त सहायता डबल इंजन की सरकार होने से मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के किसानो का पैदा किया पूरा धान तक डबल इंजन की सरकार नहीं खरीद रही। नक्सल मोर्चे पर भी केंद्र जो बल तैनात की है उसका खर्चा राज्य से वसूलेगी। छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय सुरक्षा बल नक्सल क्षेत्र में तैनात है, उसका लगभग 22 हजार करोड़ रू. केंद्र राज्य से वसूलने के लिए दबाव बनाये हुए है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार की हकीकत को दिखता है। भारतीय जनता पार्टी राज्य की जनता से वादा किया था कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास कार्य तेज होंगे और यहां पर डबल इंजन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री को अपने केन्द्र सरकार से ही केन्द्रीय राशि में छूट देने के लिये मिन्नतै करनी पड़ रही है, वो भी नक्सलवाद जैसे विषय में।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला आनंद शुक्ला ने कहा कि नक्सलवाद से निपटना केन्द्र और राज्य दोनों का काम है। अकेले राज्य के ऊपर केन्द्र ने एजेंसी भेज दिया और बोझ डाल के पैसा वसूलना यह अन्याय है। मजेदार बात यह है कि राज्य सरकार के बजट में इस मद हेतु एक रुपये का प्रावधान नही है, बेहद स्पष्ट है कि केंद्र और राज्य की सरकारो में आपस में ही समन्वय नहीं है। केन्द्र सरकार को राज्य सरकार के इस पैसे को माफ करना चाहिये। केन्द्रीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ आते है और नक्सलवाद समाप्ति के लिये छत्तीसगढ़ की जनता को एहसान जताते है। केन्द्रीय बलो के लिये छत्तीसगढ़ की सरकार से पैसा वसूला जाता है। यह भाजपा के डबल इंजन की सरकार की वास्तविक हकीकत है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!