June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सत्ता की संरक्षण में भाजपा नेता कानून को ठेंगा दिखाकर अपराध कर रहे…

सत्ता की संरक्षण में भाजपा नेता कानून को ठेंगा दिखाकर अपराध कर रहे…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भाजपा नेताओं के द्वारा किये जा रहे आपराधिक कृत्य को सत्ता का संरक्षण करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार की ढाई साल में ही भाजपा नेताओं का आपराधिक चरित्र सामने आ गया। सैया भये कोतवाल तो डर किस बात का इस कहावत को भाजपा नेता चरितार्थ कर रहे है। भाजपा नेता भाजपा नेता और उनसे जुड़े लोग कानून को ठेंगा दिखाकर आमजनता से विवाद कर रहे है।ये सब सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण के कारण हो रहा है।राजधानी रायपुर में शराब के नशे में वाहन चला रहे भाजपा से जुड़े नेता वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के अधिकारियों के साथ झूमाझटकी की सत्ता का रोब दिखाकर कानून व्यवस्था को रौंदने का प्रयास किया। बालोद जिला में भाजपा जिला महामंत्री पर भाजपा पार्षद ने जानलेवा हमला कराने का गम्भीर आरोप लगाया। जिला महामंत्री पर भ्र्ष्टाचार के गम्भीर आरोप है। जिसकी शिकायत पहले भी की जाने की बात सामने आयी है। कांकेर जिला में भाजपा उपाध्यक्ष ने सत्ता का डर दिखाकर एक सरकारी कर्मचारी महिला के साथ रेप किया।पीड़िता को एसपी कलेक्टर से सम्बंध होने का डर दिखाकर डराया धमकाया।पीडिता ने उक्त नेता के साथ भाजपा के कई महिला कार्यकर्ताओं के सम्बंध होने का खुलासा किया है। दुर्ग के समोदा में भाजपा नेता अफीम की खेती कर रहे थे। रायगढ़ जिला में भाजपा नेता अफीम की बीज बेच रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश अराजकता फैल गई है, जिनके हाथ मे सत्ता है वही लोग कानून तोड़ रहे है और प्रशासन तंत्र मूक दर्शक बनी बैठी है। इन अपराधिक कृत्यों के खिलाफ कार्यवाही करने वाले अधिकारियों को ट्रांसफर करने की धमकी दी जाती है। आम जनता भाजपा नेताओं के इस करतूत के चलते भयभीत एवं परेशान है। भाजपा संगठन भी इन नेताओं पर कार्यवाही करने के बजाये इन्हें संरक्षण दे रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह को बताना है ? क्या यही मोदी की गारंटी है क्या इसी को सुशासन कहते है? तो कानून का राज कहाँ है?बेटियां सुरक्षित कहाँ है? आम जनता अपना दुखड़ा किसे रोये?अपनी शिकायत कहाँ दर्ज कराये जहां उन्हें न्याय मिले सुरक्षा मिले? प्रदेश में बहुत खराब स्थिति निर्मित हो गई।सरकार को इसे कड़ाई से रोकना चाहिये। अपराधिक कृत्य के नेताओ को भाजपा सरकार और संगठन संरक्षण देना बंद करे। कानून सभी के लिए एक बराबर है चाहे वो भाजपा के नेता हो या अन्य कोई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!