June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

मानवता की सेवा ही सच्चा संकल्प, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सेवा और समर्पण के साथ मनाया अपना जन्मदिन…

मानवता की सेवा ही सच्चा संकल्प, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सेवा और समर्पण के साथ मनाया अपना जन्मदिन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर/आरंग। राजनीति में जब पद और प्रतिष्ठा का मेल संवेदनशीलता से होता है, तो वह जनसेवा का एक नया अध्याय लिखता है। कुछ ऐसा ही नजारा छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिवस पर देखने को मिला। इस बार मंत्री साहेब ने भव्य ताम-झाम और दिखावे से दूर रहकर अपने जन्मदिन को “सेवा और समर्पण” के उत्सव के रूप में मनाया। राजधानी रायपुर से लेकर आरंग विधानसभा तक, पूरे दिन चले कार्यक्रमों ने सादगी और संवेदनशीलता की एक नई मिसाल देखने को मिली।

भिक्षुक पुनर्वास केंद्र में जमीन पर बैठकर किया भोजन…

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के दिन की शुरुआत रायपुर के मोवा स्थित भिक्षुक पुनर्वास केंद्र (संगी मितान संस्थान द्वारा संचालित) से हुई। यहाँ उन्होंने किसी प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से सभी को मिष्ठान परोसा और उनकी कुशलक्षेम जानी। यह दृश्य देख वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा। कैबिनेट मंत्री जी को यहां रहने वाले भिक्षुको से विशेष लगाव है, वो इस केंद्र में नागरिकों का हाल चाल जानने जाते ही रहते है।

बालिका गृह में झलकी ममता और भावुकता…

इसके पश्चात मंत्री गुरु साहेब रायपुर,खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुँचे। यहाँ का माहौल तब और भी खास हो गया जब नन्हीं बालिकाओं ने अपने हाथों से बनाया हुआ ‘स्नेहभरा शुभकामना ग्रीटिंग’ उन्हें भेंट किया। बेटियों के इस निश्छल प्रेम को देखकर मंत्री गुरु साहेब भावुक हो गए। उन्होंने कहा इन नन्हीं बेटियों के साथ बिताए पल मेरे लिए अविस्मरणीय हैं। इनके चेहरे की मुस्कान ही मेरे लिए जन्मदिन का सबसे अनमोल उपहार है। इनकी शिक्षा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानवता का मंदिर, बच्चों संग बिताया वक्त…

सेवा का यह सफर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुँचा। मंत्री गुरु साहेब जी ने इस अस्पताल को ‘मानवता का मंदिर’ बताते हुए यहाँ हृदय रोगों से लड़ रहे नन्हें बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्होंने संकल्प लिया कि उनका सार्वजनिक जीवन सदैव समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहेगा।

जनसेवा को समर्पित दो बड़ी सौगाते एंबुलेंस और फायर टेंडर का शुभारंभ…

अपने जन्मदिन को आरंग और क्षेत्र की जनता के लिए यादगार बनाते हुए मंत्री साहेब ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने आरंग और क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक एंबुलेंस जो आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सहायता प्रदान करेगी। मल्टीपरपज फायर टेंडर: जो क्षेत्र में आगजनी जैसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाने में सक्षम होगा। इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल वाहनों का लोकार्पण नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

एम.एम. फन सिटी में होली मिलन और दिग्गजों का जमावड़ा…

जन्मदिन और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन मंदिर हसौद स्थित एम.एम. फन सिटी में हुआ। यहाँ राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित चेहरों ने शिरकत की जिसमे प्रमुख से उपस्थित बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर सांसद),गजेंद्र यादव(स्कूल शिक्षा मंत्री),टंकराम वर्मा(मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, और उच्च शिक्षा) सुनील सोनी (पूर्व सांसद व विधायक) धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, रोहित साहू, दीपेश साहू और इंद्रकुमार साहू (विधायकगण) मोना सेन (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड ) प्रहलाद रजक (रजक कार बोर्ड अध्यक्ष) भाजपा प्रदेश से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा,बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी,पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से बिलासपुर,मुंगेली, बलौदाबाजार, जांजगीर, सक्ती, सारंगढ़ सहित भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मेधावी छात्रों का सम्मान: ‘युवा ही भविष्य की धरोहर…

इस गरिमामयी कार्यक्रम में केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि शिक्षा को भी प्रोत्साहन दिया गया। मंत्री गुरु साहेब ने आरंग क्षेत्र के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा ही हमारे देश और प्रदेश की असली धरोहर हैं और उनकी सफलता ही क्षेत्र की प्रगति का आधार है।

समापन पूज्य गुरु और माता-पिता का आशीर्वाद…

दिन भर के सेवा कार्यक्रमों का समापन परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कर्मस्थली पावन धाम भंडारपुरी में हुआ। यहाँ मंत्री गुरु साहेब ने पूजा-अर्चना की और अपने परिवार और ग्रामीणों के साथ समय बिताया। उन्होंने अपने पूज्य पिता और माता जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिसके साथ उनके इस प्रेरणादायक जन्मदिवस का समापन हुआ।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!