June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

मंत्री टंक राम वर्मा के सार्थक प्रयासों से बदल रही उच्च शिक्षा विभाग की तस्वीर…

मंत्री टंक राम वर्मा के सार्थक प्रयासों से बदल रही उच्च शिक्षा विभाग की तस्वीर…

872 सहायक प्राध्यापकों की परीविक्षा अवधि सामाप्ति का आदेश हुआ जारी।

लंबे समय से लंबित प्राध्यापकों की वरिष्ठता सूची भी हुई जारी।

अतिथि प्राध्यापकों के सेवा शर्तों में सुधार हेतु उच्च स्तरीय समिति गठन कर परीक्षण करने के दिये निर्देश।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के सकारात्मक पहल का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में 872 सहायक प्राध्यापकों की परीविक्षा अवधि सामाप्ति आदेश आज जारी किया गया। इस परीविक्षा अवधि में वे सभी सहायक प्राध्यापक शामिल है जिनकी नियुक्ति 2017 एवं 2019 में हुई थी। इस आदेश से महाविद्यालयीन सहायक प्राध्यापकों में उत्साह का संचार हुआ है एवं विभिन्न प्राध्यापकों संगठनों ने मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया है।

साथ ही आज माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 01.04.2017, 01.04.2021, 01.04.2022, 01.04.2023, 01.04.2024 की प्राध्यापकों की वरिष्ठता सूची जो लंबे समय से लंबित थी, वह भी जारी की गयी। जिससे छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों में प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया। अब शीघ्र ही सभी महाविद्यालयों को नियमित प्राचार्य मिल सकेंगे इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

मंत्री वर्मा के निरंतर प्रयासों से ही विगत सात माह के सात माह में उच्च शिक्षा विभाग की तस्वीर बदली है। इन साथ माह के अंदर प्रयोगशाला तकनीशियन के 233 पदों पर भर्ती आदेश को भी पारदर्शी तरीके से जारी किया गया। इन पदों पर सभी प्रयोगशाला तकनीशियन के द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

इसी के साथ मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा अधिकारियों को लंबे समय से लंबित वरिष्ठ श्रेणी एवं प्रवर श्रेणी वेतनमान की कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने और अतिथि प्राध्यापकों के सेवा शर्तों में सुधार हेतु शीघ्र ही उच्च स्तरीय समिति का गठन कर परीक्षण करने हेतु भी निर्देश दिए गए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रयोगशाला परिचारक के कुल 430 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शीघ्र ही पूर्ण होने जा रही है। साथ ही सहायक प्राध्यापकों के 700 पदों की कार्यवाही एवं प्राध्यापकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा विभाग के अधिकारियों को दिये गये है।

छ.ग.सरकार शिक्षित युवाओं और अभियर्थियों को रोजगार प्रदान करने की दिशा में सशक्त कदम उठा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!