June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

DISHA बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सख्त संदेश — विकास कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखना चाहिए…

DISHA बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सख्त संदेश — विकास कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखना चाहिए…

पेयजल से सड़क तक, आवास से रोजगार तक — DISHA बैठक में रायपुर के समग्र विकास का रोडमैप तय

VB GRAM G और जल संरक्षण पर विशेष फोकस — सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशों से विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

ग्रामीण विकास, सुशासन और जनकल्याण की प्रतिबद्धता — DISHA बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का परिणामोन्मुख नेतृत्व 

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की महत्वपूर्ण बैठक रेडक्रॉस सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, पेयजल संकट, अधूरे निर्माण कार्य, VB GRAM G, पीएम आवास, ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने पेयजल संकट, अधूरे निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण कौशल विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला-बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा कर जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए।

जल संरक्षण को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की दूरदृष्टि बैठक में विशेष रूप से दिखाई दी। उन्होंने कुओं को मल्टी-पर्पज उपयोग में लाने, प्रत्येक स्कूल, PHC एवं CHC में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य करने तथा गर्मी से पहले अप्रैल माह तक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2028 तक जिले के प्रत्येक घर तक नल से जल पहुँचाने के लक्ष्य को उन्होंने प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा।

सड़क निर्माण और आधारभूत ढांचे को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के तहत 21 गांवों में लंबित सड़क कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने, नई बनी RCC सड़कों को दोबारा खोदे जाने पर नाराजगी जताते हुए बेहतर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ में स्वीकृत सड़कों की तुलना में रायपुर को कम स्वीकृति मिलने पर उन्होंने चिंता व्यक्त कर जर्जर सड़कों और नई सड़कों की आवश्यकता की विस्तृत जानकारी मांगी।

बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने VB GRAM G योजना पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पूर्व में मनरेगा के अंतर्गत कई ऐसे कार्य थे, जिन्हें किया जाना संभव नहीं था, लेकिन VB GRAM G के माध्यम से अब सभी आवश्यक विकास कार्य कराए जा सकते हैं।

उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और गांवों के समग्र विकास को गति दें।

ग्रामीण हितों के सशक्त पक्षधर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गांव के आबादी क्षेत्रों को आबादी भूमि घोषित कर पट्टा वितरण और स्वामित्व कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को तेज करने के भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए।

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दो लाख से अधिक हितग्राहियों को गैस कनेक्शन मिलने और उज्ज्वला 3 के तहत नए कनेक्शन की स्वीकृति को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया। साथ ही कौशल विकास और खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का यह सक्रिय, संवेदनशील और परिणामोन्मुख नेतृत्व जिले को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने की मजबूत गारंटी है। जनहित को सर्वोपरि मानते हुए वे निरंतर विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं।

बैठक में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कलेक्टर गौरव सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ विश्वरंजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!