October 26, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप से 4 करोड़ रुपए जब्त, दो आरोपी हिरासत में…

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप से 4 करोड़ रुपए जब्त, दो आरोपी हिरासत में…

हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन के भीतर बने गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है। यह गाड़ी रायपुर से नागपुर की तरफ जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है। शुरुआती तौर पर इस बड़ी रकम के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाई जा रही थी रकम…

घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डबरापारा इलाके की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर की देर रात करीब 11 बजे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप (क्रमांक: CG 04 QU 5996) को रोककर जांच की गई। वाहन की बनावट और उसके पिछले हिस्से को देखकर पुलिस को शक हुआ।

जब वाहन की गहराई से तलाशी ली गई, तो उसके पिछले हिस्से में एक खुफिया चेंबर बना हुआ मिला। उस चेंबर को खोलने पर अंदर नोटों के बंडल रखे हुए मिले। गिनती करने पर कुल रकम 4 करोड़ रुपए पाई गई।

दो लोग हिरासत में, आयकर विभाग को भी दी जाएगी सूचना…

पुलिस ने वाहन में मौजूद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है, जिनकी पहचान भवेशभाई जीनाभाई डाभी (जो पिकअप चला रहा था) और विष्णुदेव दुबे के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह पैसा किसका है, इसे कहां से उठाया गया था और नागपुर में किस व्यक्ति को सौंपा जाना था। इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गाड़ी में यह गुप्त चेंबर किसने और कब बनवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग (IT Department) को भी इसकी सूचना देने की तैयारी की जा रही है, ताकि पैसों के असली मालिक और उसके स्रोत का कानूनी तौर पर खुलासा हो सके।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और हवाला कनेक्शन की संभावनाओं को भी खंगाला जा रहा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!