March 15, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – गाय भूख से मर रही, मुख्यमंत्री दावा कर रहे राजमाता घोषित करेंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – गाय भूख से मर रही, मुख्यमंत्री दावा कर रहे राजमाता घोषित करेंगे

विज्ञापन….

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का बयान आया है कि मंत्री मंडल में विचार करेंगे कि गाय को राजमाता घोषित किया जायेगा। मुख्यमंत्री का यह बयान पॉलिटिकल प्रोपोगंडा है। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में गाय भूख से मर रही है। सरकार उनके चारे-पानी और सुरक्षा की व्यवस्था तो कर नहीं पा रही, मुख्यमंत्री गाय को राजमाता घोषित करने की बात कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है। दो साल में 5 लाख गौवंश गायब हो गये सरकार ने क्या किया?

जन संपर्क विभाग में पत्रकारों से मारपीट निंदनीय…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जन संपर्क विभाग में वरिष्ठ अधिकारी द्वारा एक पत्रकार के साथ की गई मारपीट बेहद निंदनीय है। जन संपर्क विभाग का काम पत्रकारों के हितों का ध्यान देना है, न कि उनके साथ अभद्रता और मारपीट करना। यह सरकार का पत्रकारों के प्रति रवैये को दर्शाता है। जन संपर्क विभाग वही करता है जो सरकार चाहती भाजपा सरकार का जनसंपर्क विभाग पत्रकारों से मारपीट कर रहा है।

सड़क किनारे व्यवसाय करने वालो पर अत्याचार गलत…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दो दिनों से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सरकार के निर्देश पर सड़क के किनारे ठेला लगा कर, बोरा बिछा कर छोटा मोटा व्यवसाय करने वालो को परेशान किया जा रहा मारपीट की गई उनका समान जप्त किया गया। यह सरकार का अत्याचार है।

त्यौहार के समय सड़क पर ठेला लगा कर व्यवसाय करने वाले गरीबों को परेशान करने का कांग्रेस विरोध करती है। आप रोजगार तो दे नहीं पा रहे गरीब सड़क के किनारे व्यवसाय कर अपने बच्चों का पेट पाल रहे है, तो सरकार अत्याचार कर रही। विष्णु देव साय जी गरीब की आह से डरिए।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया जाए…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कवर्धा में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मारपीट गलत है। युवा कांग्रेसी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे लोकतंत्र में विरोध सबका अधिकार है। भाजयुमो के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में युवा कांग्रेस के लोगों से मारपीट किया गाली गलौज किया। युवा कांग्रेस के साथियों से मारपीट करने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो 1 नवंबर को प्रधानमंत्री के दौरे पर विरोध होगा।

सरकार के उद्योग और श्रम विभाग की लापरवाही से उद्योगों में हादसे बढ़ गए…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सक्ति जिले के आरकेएम पावर प्लांट में मेंटेंस के दौरान लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई 6 घायल हो गए। मै मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित करता हूं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कमाना है। अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी है। हमारी मांग है मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रु. तथा घायलों को पचास लाख मुआवजा दिया जाय। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किया जाय। इसके पहले रायपुर सिलतरा के इस्पात गोदावरी संयत्र में भी मेंटेनेंस के दौरान हुए हादसे में 6 मजदूरों की मौत हुई थी। राजधानी से ही लगे बोरसी गांव बेमेतरा जिले के बारूद फैक्ट्री में हुए हादसे में बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत हुई थी। भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार फैक्ट्रियों में लापरवाही के कारण होने वाले हादसों में मजदूरों की जान जा रही है। सरकार का उद्योग और श्रम विभाग सुरक्षा जांच करने में लापरवाह बना हुआ है ।इसी के कारण यह हादसे बढ़ते जा रहे। हादसे के बाद पुलिस मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय मैनेजरों पर एफआईआर करती है इसलिए मालिक भी श्रमिकों की सुरक्षा को ले कर लापरवाह रहते है। हर हादसे की जवाबदेही मालिकों पर डाली जाए तब यह दुर्घटनाएं रुकेगी।

सरकार बताये महतारी वंदन में 5 लाख हितग्राही कम कैसे हुए…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस महीने महतारी वंदन योजना में 5 लाख महिलाओं को पैसा नहीं मिला। सरकार ने जब महतारी वंदन की पहली किस्त जारी किया था तब 70 लाख महिलाओं के खाते में पैसा डालने का दावा किया था। महतारी वंदन योजना की 20वीं किश्त में 5 लाख महिलायें कम कैसे हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने महतारी वंदन योजना की शुरूवात की तो 70 लाख महिलाओं को 655 लाख करोड़ रुपया दिये थे। गृहमंत्री शाह के हाथों 6494768 हितग्रहियों को 609 लाख करोड़ जारी किये है। सरकार बताए इतनी बड़ी संख्या में पांच लाख महिलाओं के नाम कैसे कट गए।

धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो पंद्रह नवंबर का कांग्रेस विरोध करती है…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने घोषणा किया है धान खरीदी 1 नवंबर से नहीं 15 नवंबर से शुरू होगी। कांग्रेस इसका विरोध करती। धान खरीदी 1 नवंबर से ही होनी चाहिए।

किसानों का धान 1 नवंबर तक कट कर बेचने के लिए तैयार हो जाता है। सरकार जान बुझ के पंद्रह दिन लेट कर रही है ताकि पंद्रह दिन कम खरीदी करनी पड़े।

हमारी मांग है खरीदी 1, नवंबर से हो। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी हो। धान की कीमत 3100+117+69 कुल 3286 रू. का भुगतान करने का भी घोषणा किया जाए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews