June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

गरीब ठेले, रेहड़ी वालों को हटाना सरकार का अमानवीय कदम – कांग्रेस

गरीब ठेले, रेहड़ी वालों को हटाना सरकार का अमानवीय कदम – कांग्रेस

सरकार रोजगार तो दे नहीं पा रही, स्वरोजगार करने वाले गरीबों का रोजगार छीन रही।

भाजपा सरकार वेन्डर प्रोटक्शन एक्ट का उल्लंघन कर रही है।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दीपावली के ठीक पहले सरकार द्वारा सड़कों के किनारे ठेले, खोमचे, रेहड़ी लगाकर, बोरा बिछाकर व्यवसाय करने वालों को हटाये जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने यह कार्यवाही किया है। ईमानदारी से मेहनत, मजदूरी करके सड़कों के किनारे ठेले आदि लगा कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने वालो को हटाया जाना सरकार का तानाशाही पूर्ण कदम है। ठेले वालों को हटाने से पूर्व उन्हें समान हटाने का भी समय नहीं दिया गया उनके तैयार किये गये समानों को नष्ट कर दिया गया। हजार-दो हजार रू. की लागत लगाकर छोटे-छोटे व्यवसाय करने वालो के सामान को जप्त कर लिया गया, तोड़ दिया गया, विरोध करने वालो को पुलिस से पिटवाया गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की कार्यवाही अनुचित और अमानवीय है। यदि कोई सड़क या यातायात में बाधक था उसे सूचना देकर कुछ दिन की मोहलत देकर हटाना था। अचानक आतातायी तरीके से हटाना भाजपा सरकार का गरीब विरोधी कदम है। इस महंगाई में छोटा-मोटा धंधा करके घर चलाना वैसे ही बड़ा कठिन है, इस प्रकार से लोगों का छोटा-मोटा व्यवसाय नष्ट करना सरासर गलत है। सरकार रोजगार तो दे नहीं रही जो स्वरोजगार कर रहे उनके पेट पर लात मार रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने पूरे देश में सड़क के किनारे व्यवसाय करने वालो के हितो की रक्षा के लिये वेन्डर प्रोटक्शन एक्ट लाकर कानू बनाया था जिसके तहत राज्य सरकार हर नगरीय क्षेत्र में स्ट्रीट वेन्डरों के लिये जगह चिन्हांकित करेगी जहां वे बिना भय के अपना व्यवसाय करेंगे। भाजपा सरकार ने ऐसी कोई व्यवस्था बनाये बिना वर्षों से व्यवसाय कर अपना जीवन यापन करने वालो की रोजी-रोटी को समाप्त कर दिया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!