March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करना किसानों से अन्याय – दीपक बैज

धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करना किसानों से अन्याय – दीपक बैज

कम धान खरीदी करना पड़े इसलिये देरी से खरीदी शुरू हो रही।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सरकार द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किये जाने का फैसला सरकार का गलत निर्णय है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाना चाहिये। 1 नवंबर तक किसानो का धान खेतो से खलिहान में आकर बेचने के लिये तैयार हो जाता है। 15 नवंबर से खरीदी होने पर किसानों को इंतजार करना पड़ेगा। जब से राज्य बना है, राज्योत्सव के दिन से ही धान खरीदी की परंपरा रही है। साय सरकार पिछले दो साल से 15 दिन देरी से 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करती है। ताकि कम किसानो का धान खरीदना पड़े।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार के तरफ से बयान आया है कि अभी तक 21 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जबकि पिछले साल लगभग 28 लाख किसानों ने धान बेचा था। मतलब अभी तक 7 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। एग्री स्टेक पंजीयन में आ रही परेशानी के कारण किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। जिनका एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पा रहा उनका सोसायटी के माध्यम से पंजीयन कराया जाय। सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद व्रीफींग में भी बताया है कि 25 लाख किसानों से धान खरीदेंगे मतलब इस साल सरकार की नीयत पूरे किसानों से धान खरीदी करने की नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूछा कि डबल इंजन की सरकार यह बताये कि इस वर्ष कितना धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। इस वर्ष धान खरीदी के लिये कितने बारदाना की आवश्यकता होगी तथा सरकार ने अभी तक कितने बारदाने का आर्डर दिया है। सरकार यह भी सार्वजनिक करे। सरकार की लापरवाही के कारण पिछले दो सालों मे बारदाने की कमी के कारण धान खरीदी बाधित होती है। अतः समय रहते बारदाने की व्यवस्था होनी चाहिये तथा धान संग्रहण केन्द्रो में स्थान भी खाली कराया जाए ताकि जाम की स्थिती न निर्मित हो।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews