June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – सरकार एन.एच.एम कर्मियों की मांग माने हड़ताल समाप्त करवाए 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा कहा – सरकार एन.एच.एम कर्मियों की मांग माने हड़ताल समाप्त करवाए 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश के 16000 से अधिक एन एच एम कर्मचारी एक पखवाड़े से हड़ताल पर है, सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही। इस हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई है। सरकार कहती है कि एनएचएम कर्मचारियों को वह नियमित नहीं कर सकती यह केंद्र का विषय है। जबकि केंद्र सरकार ने अपने पत्र में साफ कर दिया है कि इनकी नियमितीकरण राज्य का विषय है। राज्य चाहे तो नियमित कर सकती है। राज्य सरकार अब बहाना बनाना बंद करे। मोदी की गारंटी के अनुसार सभी कर्मचारियों को नियमित करे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक ने कहा कि उनकी मांग जायज है यह एनआरएचएम कर्मचारियों का हक है सरकार तत्काल उसे पूरा करें और आंदोलन को समाप्त कराये। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान एनआरएचएम कर्मचारियों से वादा किया था सरकार बनने के तत्काल बाद पूरा किया जायेगा। आज सरकार बने 21 महीना से अधिक समय हो गया है और मोदी की गारंटी अधूरी है अब एनआरएचएम के कर्मचारी जब भाजपा को उनकी वादा याद दिला रहे हैं अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो सरकार उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने एवं वेतन काटने की तानाशाही फरमान जारी करें। डर भय पैदा करके आंदोलन को कुचलना चाहती है लेकिन एनआरएचएम के कर्मचारी डरेंगे नहीं कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक ने कहा कि एनएचएम के कर्मचारी 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि,जॉब की गारंटी, 10 लाख की कैशलेस बीमा, नियमितीकरण, स्थानांतरण की सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे का निर्धारण और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश की मांग कर रहे हैं यह उनका जायज अधिकार है इसे पूरा करने में सरकार पीछे क्यों हट रही है? आखिर सरकार एनआरएचएम के कर्मचारियों को डरा क्यों रही है? मोदी की गारंटी के नाम से जब वादा किया गया था तब क्या भाजपा के नेताओं को पता नहीं था कि यह वादा पूरा नहीं कर पाएंगे तो सिर्फ वोट लेने के लिए झूठा वादा किया गया था।

बस्तर में कांग्रेस की तरफ से राहत सामग्री का वितरण शुरू…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर के बाढ पीड़ितों के लिए प्रदेश कांग्रेस की तरफ से राहत सामग्री का भेजा जाना शुरू हो गया है। कल पीसीसी की बैठक में भी बाढ़ पीड़ितों को राहत देने पर सभी ने सहमति जताई और सहयोग का वादा भी किया है। हमने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिख कर बाढ़ प्रभावित की मदद और 10 लाख मुआवजा देने का आग्रह किया है।

कब यूरिया छत्तीसगढ़ आएगा कब किसानों को मिलेगा…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि का वर्षा जब कृषि सुखानी यही कहावत सायं सरकार चरितार्थ कर रही मुख्यमंत्री कह रहे केंद्र सरकार 50लाख मिट्रिक टन यूरिया छत्तीसगढ़ भेजेगी ।यूरिया की जरूरत आज है धान का फसल खाद के बिना बर्बाद हो रहा। कब यूरिया सोसायटियों में पहुंचेगा कब किसानों को मिलेगा तब तक तो सब खत्म हो जाएगा। यही यूरिया जून तक सोसायटियों में पहुंच जाती तो किसानों का नुकसान नहीं होता। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों को धोखा दे रही है।

जशपुर में गणेश विसर्जन के मृतकों को एक करोड़ मुआवजा दे…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जशपुर के जुरूडाँड़ बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना एवं घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कमाना करता हूं। भाजपा सरकार के द्वारा मृतकों को 5 लाख रु. एवं घायलों 50 हजार रु. मुआवजा देना अपर्याप्त है। ये भाजपा सरकार की सवेदनहीनता है। उन्होंने अक्टूबर 2021 में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में भाजपा के द्वारा 1 करोड़ मुआवजा की मांग को याद दिलाया। उस समय भाजपा 1 करोड़ मुआवजा के लिए जशपुर बंद करवाया था। भाजपा के सारे बड़े नेता एक सुर में एक करोड़ मुआवजा की मांग कर रहे थे। उस समय कांग्रेस की सरकार ने 50 लाख रु. मुआवजा दिया था। आज जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दुर्घटना हुई है, उसमें तीन लोगों की मृत्यु हुई है, कई लोग घायल हुए हैं, तब क्या भाजपा की संवेदना मर गई है? क्या आज भाजपा को आगे बढ़कर एक-एक करोड रुपए मुआवजा मृतक के परिवार को नहीं देना चाहिए। आज भाजपा की सरकार मृतक को पांच-पांच लाख रु. मुआवजा दे रही है क्या यह उचित मुआवजा है? यही भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

बिहार बंद भाजपा की नौटंकी है भाजपा विक्टिम कार्ड खेलना चाह रही…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसी भी कांग्रेस नेता ने मोदी की मां को गाली नहीं दी। गाली देने वाले युवक का कांग्रेस से कोई सम्बन्ध नहीं। गाली देना कांग्रेस के संस्कार नहीं यह तो मोदी का चरित्र है। राहुल गांधी के मां के लिए मोदी ने किन शब्दों का प्रयोग किया था सभी ने देखा है। मोदी की मां को गाली देने वाला गिरफ्तार हो गया राहुल की मां को गाली देने वाले मोदी पर तो आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!