October 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

07 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल जब्त, 01 आरोपी गिरफ्तार…

07 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल जब्त, 01 आरोपी गिरफ्तार…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना खमतराई द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे डीजल की बड़ी खेप पकड़ते हुए 07 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल एवं परिवहन में प्रयुक्त टाटा इंट्रा वाहन जब्त किया गया।

भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भनपुरी की ओर से खमतराई की तरफ आने वाले एक मेटाडोर वाहन में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल लाया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना खमतराई द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

विज्ञापन…

मुखबिर के बताए वाहन की घेराबंदी कर चेकिंग करने पर टाटा इंट्रा वाहन क्रमांक CG04UN/7617 के पीछे रखे 07 लोहे के बड़े ड्रम मिले। ड्रमों की जांच करने पर प्रत्येक ड्रम में करीब 200-200 लीटर डीजल भरा होना पाया गया। इस प्रकार कुल करीब 1,400 लीटर डीजल बरामद किया गया।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम विजेन्द्र सिंह यादव, पिता शिव लगन सिंह यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी नोनीयारीचक पोस्ट दौलतपुर, थाना भगवानगंज, जिला पटना, बिहार, हाल उमेश साव का ढाबा, ग्राम भेमता, थाना तिल्दा, जिला रायपुर बताया।

डीजल के परिवहन एवं कब्जे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए 07 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल एवं टाटा इंट्रा वाहन जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹6,40,000 है।

आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1058/2026, धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!