October 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

डिमांड डे पर पत्रकारों ने उठाईं छह प्रमुख मांगें: स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन ने मीडिया आयोग समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन…

डिमांड डे पर पत्रकारों ने उठाईं छह प्रमुख मांगें: स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन ने मीडिया आयोग समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन…

मीडिया आयोग, पत्रकार सुरक्षा कानून और नए वेतन बोर्ड की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

गांधी जयंती पर पत्रकारों ने उठाई नौकरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और रेल किराए में रियायत की मांग।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़, इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) से संबद्ध, ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ‘डिमांड डे’ मनाया। पत्रकारों ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रपति के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन का पाठ किया गया। बाद में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल लोक भवन पहुंचा और राज्यपाल रमेन डेका को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पत्रकारों की निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं—

पत्रकारों की प्रमुख मांगें :

नए मीडिया आयोग का गठन: 

बदलते मीडिया परिदृश्य को देखते हुए व्यापक समीक्षा और नीतिगत सुझावों के लिए मीडिया आयोग का गठन किया जाए।

केंद्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून:

पत्रकारों और मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष केंद्रीय कानून बनाया जाए। छत्तीसगढ़ के पत्रकार सुरक्षा कानून में आवश्यक संशोधन के लिए पत्रकारों की समिति गठित की जाए।

विज्ञापन…

नौकरी की सुरक्षा के लिए वैधानिक संरक्षण:

कार्यरत पत्रकारों को नौकरी की सुरक्षा, निर्धारित कार्य घंटे, सेवा शर्तों और विवाद समाधान के लिए प्रभावी कानूनी संरक्षण दिया जाए।

नए वेतन बोर्ड का गठन:

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्यरत पत्रकारों एवं गैर-पत्रकार कर्मचारियों के लिए नया वेतन बोर्ड गठित किया जाए।

रेल किराए में रियायत बहाल हो:

कोरोना काल में वर्ष 2020 से बंद पत्रकारों को रेल टिकट/आरक्षण में मिलने वाली रियायत को तत्काल फिर से शुरू किया जाए।

स्वास्थ्य बीमा योजना:

केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाए।

छत्तीसगढ़ स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पीसी रथ ने कहा, ने कहा कि स्वतंत्र, सुरक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त प्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से इन लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपील की गई।

इस दौरान IJU के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप साहू, CSWJU के महासचिव सुधीर आजाद तम्बोली, CSWJU जिलाध्यक्ष राहुल सिन्हा, लविंदर पाल, सैय्यद सलमा, अमित बाघ, जितेंद्र साहू, जयदास मानिकपुरी, दीपेश सोनकर, सीएस नाग, शमीम, अरुण जंघेल, नीलचरण पटेल, मिथलेश कुमार, मौसम साहू, संस्कार तंबोली, थारून निषाद, नंदकुमार मूलचंदानी, जी. नरेश राव समेत अन्य पत्रकार साथी शामिल रहें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!