March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

21 किलो 746 ग्राम गांजा के साथ मध्य प्रदेश राज्य के 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

21 किलो 746 ग्राम गांजा के साथ मध्य प्रदेश राज्य के 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेलवे फाटक के पास दोपहिया वाहन में गांजा के साथ आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपियान है मूलतः मण्डला मध्य प्रदेश के निवासी।

आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलो 746 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन तथा 04 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,50,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 398/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 13.05.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेलवे फाटक के पास दोपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अविनाश यादव, राहुल नंदा एवं शनि मरावी निवासी मण्डला मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 किलो 746 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 398/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

01. अविनाश यादव पिता संतराम यादव उम्र 22 साल निवासी नैनपुर थाना नैनपुर जिला मंडला (म.प्र.)।

02. राहुल नंदा पिता मंगल नंदा उम्र 29 साल निवासी रामपुरा चक्र तीरथघाट मोहल्ला थाना व जिला मंडला (म.प्र.)।

03. शनि मरावी पिता ज्ञान सिंह मरावी उम्र 25 साल निवासी देवदरा वार्ड नं. 04 महर्षि कालोनी थाना व जिला मंडला (म.प्र.)।

कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि मोह. कय्यूम, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, अनिल राजपूत, प्रवीण मौर्य, धनेश्वर कुर्रे एवं थाना मंदिर हसौद से सउनि रेख लाल भारती तथा आर. गजेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews