October 24, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन के साथ 01 अंतर्राज्यीय एवं 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन के साथ 01 अंतर्राज्यीय एवं 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस की कार्यवाही

थाना खम्हारडीह क्षेत्र स्थित धोेतरे मैरिज गार्डन एवं मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित सैमरॉक ग्रीन होटल से पकड़ा गया आरोपियों को।

आरोपी चिराग एवं महिला आरोपी थे पैडलर।

आरोपियान स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से नेटफ्लिक्स के वेब-सीरिज ’’मनी हाईस्ट’’ से प्रभावित होकर सीरीज के किरदारों के नाम पर रखें थे अपने नाम।

प्रकरण का मुख्य सरगना है आयुष अग्रवाल, जिसे ’’प्रोफेसर’’ के नाम से किया जाता था संबोधित।

दिल्ली निवासी महेश सिंग खडगा करता है एम.डी.एम.ए एवं कोकिन का सप्लाय।

नशे के व्यापार हेतु बना रखे थे व्हॉट्सएप ग्रुप।

व्हॉट्सएप गु्रप के माध्यम से ग्राहकों से होता सम्पर्क एवं लेन-देन।

आरोपियों के कब्जे से 17 अलग – अलग छोटे जिप पॉलिथीन में रखें 2100 मिलीग्राम एम.डी.एम.ए. एवं 6600 मिलीग्राम कोकिन, 01 नग इलेक्ट्रानिक तराजू, 08 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 86,000/- रूपये, 03 नग सोने की चैन, 01 नग लैपटॉप, 01 नग आई.पेड, 03 नग ए.टी.एम.कार्ड, 01 नग सिम कार्ड तथा ऑडी कार क्रमांक डी एल/02/सी ए टी/5505 किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 50 लाख रूपये।

आरोपियों के विरूद्व थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 205/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

धोतरे मैरिज गार्डन एवं सैमरॉक ग्रीन होटल में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का किया जा रहा है विस्तृत अवलोकन।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 13.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत कचना नाला पास स्थित एक होटल में कुछ व्यक्ति रूके है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. (methylenedioxymethamphetamine) एवं कोकिन रखें है तथा अपने चारपहिया वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बिक्री करने की फिराक में घुम रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु योजना बनाया गया। योजना के अनुसार टीम का 01 सदस्य ग्राहक बनकर एम.डी.एम.ए ड्रग्स एवं कोकिन क्रय करने हेतु पैडलर से सम्पर्क कर उनके संबंध में जानकारी एकत्रित किया गया। आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित होने पश्चात् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा केशरी नंदन नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार धोेतरे मैरिज गार्डन के एक कमरे में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 02 व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम कुसुम हिंदुजा एवं चिराग शर्मा होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास छोटे जिप पॉलिथीन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ मादक पदार्थ कोकीन एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू रखा होना पाया गया। दोनों आरोपियांे से उनके अन्य साथियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक साथी आयुष अग्रवाल को सेमरॉक ग्रीन होटल तथा एक साथी महेश सिंग को भी रायपुर में रूकना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आयुष अग्रवाल एवं महेश सिंग को भी पकड़ा गया।

चारों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन को दिल्ली से माना एवं रायपुर में घुम – घुम कर बिक्री करना बताया गया। आरोपी महेश सिंग खडगा जो दिल्ली का निवासी है, वह दिल्ली से प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन लाकर आयुष अग्रवाल को देता है तथा आयुष अग्रवाल अपने पैडलर कुसुम हिंदुजा एवं चिराग शर्मा के माध्यम से मांग के आधार पर लोगों को उपलब्ध कराते है।

आरोपियान नेटफ्लिक्स के वेब-सीरिज मनी हाईस्ट से प्रभावित होकर स्वयं की पहचान छिपाने एवं पुलिस से बचने के उद्देश्य सीरिज के किरदारों के नाम पर अपने नाम जैसे प्रोफेसर (आयुष अग्रवाल), लूसीफर (कुसुम हिंदुजा), बर्लिन एवं अन्य रखें थे एवं सभी एक-दूसरे को इन्हीं नामों से सम्बोधित करते थे। सीरिज में मुख्य सरगना का नाम प्रोफेसर रहता है, जिस पर प्रकरण में मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल को प्रोफेसर कहा जाता था।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 अलग – अलग छोटे जिप पॉलिथीन में रखें 2100 मिलीग्राम एम.डी.एम.ए. एवं 6600 मिलीग्राम कोकिन, 01 नग इलेक्ट्रानिक तराजू, 08 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 86,000/- रूपये, 03 नग सोने की चैन, 01 नग लैपटॉप, 01 नग आई.पेड, 03 नग ए.टी.एम.कार्ड, 01 नग सिम कार्ड तथा ऑडी कार क्रमांक डी एल/02/सी ए टी/5505 जुमला कीमती लगभग 50 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 205/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी आयुष अग्रवाल के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में मारपीट, आरोपी चिराग शर्मा के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मारपीट तथा महिला आरोपी कुसुम हिंदुजा के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में थाना 295 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

प्रकरण में धोतरे मैरिज गार्डन एवं सैमरॉक ग्रीन होटल में लगे सी.सी.टी.वही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

01. कुसुम हिंदुजा पिता भागचंद हिंदुजा उम्र 23 साल निवासी एल.आई.जी.40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिल रायपुर।

02. चिराग शर्मा पिता अरूण कुमार शर्मा उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं 22 संतोषी मंदिर चौक पुरानी बस्ती तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर।

03. आयुष अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी ई 424 समता कालोनी गोयल नर्सिंग होम के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर। हाल पता- गुलमोहर पार्क कोटा रोड दिशा कालेज के पास म0न0-18 थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।

04. महेश सिंग खडगा पिता हीरासिंग खडगा उम्र 29 साल निवासी हाउस नम्बर 411 ब्लाक नं 18 खम्हारडीह रायपुर। हाल पता – मालवी नगर खिडकी एक्सटेंशन पंचशील विहार म0न0-ए-46 थाना मालवी नगर दिल्ली।

कार्यवाही में निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उनि. सतीश पुरिया, उनि. मुकेश सोरी, सउनि. मोह. कय्यूम, प्र.आर. नोहर देशमुख, रविकांत पाण्डेय, चिंतामणी साहू, महेन्द्र राजपूत, अनुप मिश्रा, आर. राजिक खान, आशीष राजपूत, राहुल शर्मा, घनश्याम साहू, विकास क्षत्री, रवि तिवारी, मुनीर रजा, लालेश नायक, नितेश सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर, म.आर. बबीता देवांगन तथा थाना खम्हारडीह से उनि. मनोज पटेल, प्र.आर. सचिन पाण्डेय, आर. सबरूद्दीन खान, अखिलेश साहू, म0आर0 एल्किना मसीह एवं थाना कोतवाली से आर. कंसन रजा तथा थाना तेलीबांधा से म.आर. ज्योति कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!