सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी प्रेम सोनी निवासी मठपुरैना टिकरापारा ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01-02.05.2026 को कोई अज्ञात चोर उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 376/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। टीम द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही प्रकरण में मुखबीर सक्रिय करने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान संतोषी नगर टिकरापारा निवासी असवंत निषाद के रूप में करते हुये पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की नगदी रकम जप्त कर कार्यवाही किया गया।
आरोपी असवंत निषाद वर्ष 2024 में भी चोरी के प्रकरण में थाना टिकरापारा से जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी – असवंत निषाद पिता गेंदराम निषाद उम्र 26 साल निवासी शिव कबाड़ी के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।



