August 31, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

अलग-अलग मामलों में कुल 08 आरोपी गिरफ्तार…

अलग-अलग मामलों में कुल 08 आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अड्डेबाजी, चाकूबाजी, मारपीट, सार्वजनिक स्थानों पर भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। इनमें सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर आमजन एवं राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं ग्राम बिलाड़ी में मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले 04 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

01. सार्वजनिक स्थान पर चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 02 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई।

थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम खुडमुड़ी एवं ग्राम रजिया में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर घूमने तथा राहगीरों एवं आम नागरिकों को चाकू दिखाकर भयभीत करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित स्थानों पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार रखकर आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने पर उनके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई।

आरोपियों का विवरण…

1. अपराध क्रमांक – 366/2026

धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट

आरोपी – दानेश्वर टंडन उर्फ जुगरू पिता रामनाथ टंडन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खुडमुड़ी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

2. अपराध क्रमांक – 367/2026

धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट

आरोपी – सूरज चतुर्वेदी पिता विजय चतुर्वेदी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खुडमुड़ी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

03. ग्राम बिलाड़ी में मारपीट कर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

दिनांक 28.08.2026 की रात्रि ग्राम बिलाड़ी के जैतखाम पारा में लक्ष्मीनारायण कोसले के साथ आरोपी टिंगू मेहर एवं मनीष वर्मा द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की गई। पीड़ितों की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 365/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण..

1. दिनेश कुमार पाठक उर्फ टिंगू मेहर पिता राजकुमार पाठक उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बिलाड़ी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

2. मनीष कुमार वर्मा पिता संतोष वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बिलाड़ी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।

03. शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले 04 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, जिनके द्वारा क्षेत्र में विवाद, उपद्रव अथवा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका रहती है।

इसी क्रम में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले 04 असामाजिक तत्वों/उपद्रवियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

निरुद्ध व्यक्तियों का विवरण…

1. शंकर बघेल पिता कन्हैया उर्फ कानिया बघेल उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग चौक, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

2. अजीत कुमार बंछोर पिता श्री राम बंछोर उम्र 30 वर्ष निवासी मिशन कॉलोनी, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

3. कुलेश्वर यादव पिता लाला यादव उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग चौक, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

4. दया राम ध्रुव पिता पवन ध्रुव उम्र 22 वर्ष निवासी शक्ति पारा बिलाड़ी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

अंगामी समय में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर…

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, राहगीरों को डराने-धमकाने, मारपीट करने, अड्डेबाजी करने अथवा किसी भी प्रकार से शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना है।

तिल्दा नेवरा पुलिस की आमजन से अपील…

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध, अवैध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर तत्काल दें।

पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं आमजन का आपसी सहयोग आवश्यक है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!