August 31, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

देशी कट्टा लेकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

देशी कट्टा लेकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

आरोपी मोहम्मद अमीरुद्दीन उर्फ जीशान गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का देशी कट्टा बरामद।

आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने एवं उनका प्रदर्शन कर भय का वातावरण निर्मित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण…

दिनांक 29.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को दिखाकर भयभीत कर रहा है। सूचना पर थाना पुरानी बस्ती पुलिस एवं पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को स्टाफ की मदद से पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अमीरुद्दीन उर्फ जीशान, पिता निजामुद्दीन, उम्र 26 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, चांदनी चौक, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!