July 24, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

2 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार…

2 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और बैंक चेकबुक जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता से थी। हरिशंकर और उसकी पत्नी रेखा गुप्ता ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर भारी मुनाफा और रकम दोगुनी होने का झांसा दिया।

प्रार्थी समेत कई लोगों ने आरोपियों की बातों में आकर चेक और RTGS के माध्यम से कुल 2,04,97,502 रुपये उनके बैंक खातों में जमा करा दिए। विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपियों ने शुरुआत में 39,99,400 रुपये वापस किए, लेकिन बाद में बाकी रकम लौटाने से इंकार कर दिया और पूरी राशि का गबन कर लिया।

मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी फरार हो गए और लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर नया रायपुर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3 (5) के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!