June 13, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

कालाहांडी से रायपुर ला रहा था गांजा, गंज पुलिस ने 1.5 किलो गांजे सहित युवक को दबोचा…

कालाहांडी से रायपुर ला रहा था गांजा, गंज पुलिस ने 1.5 किलो गांजे सहित युवक को दबोचा…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गंज पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी एवं मुखबिर तंत्र की सक्रियता से एक युवक को अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 11 जून 2026 को थाना गंज पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्टी क्षेत्र से गुजर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम सैय्यद मुस्तकीन पिता सैय्यद सैफुल्लाह अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी श्रद्धा विहार कॉलोनी, मोतीनगर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखे काले रंग के पिट्ठू बैग से पैकेटों में रखा कुल 1.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 75,000 रुपये है।

प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी उक्त गांजा ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र से रायपुर लेकर आया था, जिसे स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी थी। बरामद गांजा को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में गांजे के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में आगे जांच की जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!