June 13, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी प्रदीप बंजारे गिरफ्तार…

वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी प्रदीप बंजारे गिरफ्तार…

आरोपी के कब्जे से चोरी की 01 नग मोटर सायकल किया गया है जप्त।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी लालथंगमोया ने वर्ष 2024 में थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.06.2024 को वह अपनी एवेंजर मोटर साइकिल क्रमांक एम एच-01-सी जी-7410 को मेकाहारा अस्पताल के बाहर खड़ी कर अस्पताल में ड्यूटी करने गया था। कुछ समय पश्चात वह बाहर आया तो उसने देखा कि उसकी उक्त मोटरसाइकिल खड़ी किए गए स्थान पर नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 192/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में प्रदीप बंजारे को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी प्रदीप बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एवेंजर मोटर साइकिल क्रमांकएम एच-01-सी जी-7410 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – प्रदीप बंजारे पिता स्व. रामदास बंजारे उम्र 32 पता ग्राम निवासी ग्राम लिमहीपुर पोस्ट खैर झिटी पुराना थाना पंडरिया जिला कबीरधाम। हाल पता ब्लॉक व्ही रूम नंबर 21 वाल्मिकी नगर थाना कबीर नगर रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!