June 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को भेजे गये जेल…

लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को भेजे गये जेल…

पुलिस की सक्रियता से तत्काल पकड़े गये आरोपी।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी माना रायपुर ग्रामीण, के मार्गदर्षन में श्री राजेन्द्र दीवान थाना प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम देवरी मोड़, एन.एच. 30 रोड में लूटपाट करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

दिनांक 05.06.2026 को प्रार्थी मानस कष्यप पिता रूद्र प्रसाद कष्यप उम्र 25 वर्ष पता सांकरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग. के द्वारा 02 व्यक्ति द्वारा मोबाईल, 5000/-रू. नगदी एवं 01 चांदी का ब्रेसलेट को लूट कर भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना धरसींवा में अपराध क्र. 279/2026 धारा 309(6),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। पेट्रोलिंग गस्त प्रभारी उप निरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक क्र. 1182 मनोज जांगड़े, आरक्षक क्र. 25 बालगोविंद पैकरा द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग गस्त भ्रमण कर रहे थे तभी रात्रि करीबन 01.40 बजे दुरभाष जरिये सूचक मिला कि 02 व्यक्ति टॉर्च जलाकर वाहन रोकवा कर लूटपाट कर रहा है कि सूचना पर आरोपियों को पकड़ने के लिए सिविल 04 पहिया वाहन में पुलिस टीम घटना स्थल गये उन्हे भी टॉर्च जलाकर रूकवाया वाहन के अंदर पुलिस को देखकर देवरी खार तरफ 02 आरोपी भागने लगे तभी पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर एक व्यक्ति को धर-दबोचा एक अन्य व्यक्ति देवरी खार तरफ भागने में सफल रहा। पकड़े हुये व्यक्ति से पूछताछ किया जो अपना नाम मनोज साहू पिता थानूराम साहू ग्राम देवरी तथा फरार व्यक्ति नाबालिग होने से विधि से संघर्षत बालक की जानकारी देने पर पकड़ा गया। लूटपाट करने की प्लानिंग करने वाले आरोपी मनोज साहू के पास से मोबाईल विवो वाय 38 5जी एवं विधि से संघर्षरत बालक से नगदी 5000/-रू., चांदी का ब्रेसलेट तथा एक चाकुनुमा हथियार बरामद किया गया आरोपी मनोज साहू एवं विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!