June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

मादक पदार्थ अफीम 79.30ग्राम व 04 किलो 432 ग्राम डोडा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार…

मादक पदार्थ अफीम 79.30ग्राम व 04 किलो 432 ग्राम डोडा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार…

थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत अटारी रोड में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम एंव डोडा के साथ पकड़ा गया आरोपी रंगे हाथ।

थाना आमानाका को आरोपी के पास अफीम एंव डोडा होने की सूचना मुखबीर से प्राप्त पर हुई थी जिस पर सुनियोजित तरीके से टीम गठित कर पकडा गया आरोपी को।

आरोपी के कब्जे से टेलर क्रमाक पीबी.05एबी.9313 की तलाशी लेने पर अफीम 79.30ग्राम व 04 किलो 432 ग्राम डोडा प्रतिबंधित मादक पदार्थ किया गया है जप्त।

आरोपी के कब्जे से अफीम 79.30ग्राम व 04 किलो 432 ग्राम डोडा एंव परिवहन मे प्रयुक्‍त‍ वाहन टेलर पीबी.05एबी.9313 को जप्त किया गया

जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 15,25000/- रूपये करीबन।

आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 150/26धारा – 15(B) ,18 (B) NDPS ACT का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 07.05.26 को थाना आमानाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अटारी रोड डी.आर.जी ट्रान्सपोर्ट के सामने टेलर क्रमाक पीबी.05एबी.9313 खडी है जिसके चालक के पास मादक पदार्थ अफीम एंव डोडा रखा हुआ बिक्री करने के फिराक मे है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में ए.डी.सी.पी श्री राहुल देव शर्मा, ए.सी.पी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर,ए.सी.पी आजाद चौक श्री ईशु अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आमानाका को कार्यवाही के सबंध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंग पिता धरम सिंग उम्र 55 साल साकिन खानोवाल थाना अजनाला जिला अमृतसर पंजाब हालपता हीरापुर ज्ञान भारती स्कुल के पास जनता क्वार्टर मकान नबंर 1026 थाना कबीर नगर जिला रायपुर का होना बताया आरोपी एंव वाहन की तलाशी लेने पर टेलर वाहन में अफीम एंव डोडा होना पाया गया।

जप्ती :

1. बोरी मे रखा मादक पदार्थ डोडा 4.432 किलो ग्राम।

2. प्लास्टिक पन्नी जिप वाली मे रखा अफीम 79.30 ग्राम।

3. एक मोबाईल सेट रेडमी कपंनी का है।

4. घटना मे उपयोग किये वाहन टैलर क्र. PB-05-AB-9313 को जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर End-to-End कार्यवाही की जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!