June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी शेख साहिल हुआ गिरफ्तार…

नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी शेख साहिल हुआ गिरफ्तार…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त जोन पश्चिम श्री संदीप पटेल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा ईदगाहभाठा मैदान, रायपुर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी –

शेख साहिल

पिता – शेख गफ्फार

उम्र – 25 वर्ष

निवासी – नवभारत प्रेस के पीछे, मौदहापारा, रायपुर।

 आरोपी के कब्जे से Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg के 15 पत्ते कुल 225 नग एवं बिक्री रकम ₹1000/- नगदी जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 22(ख) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केन्द्रीय जेल रायपुर भेजा गया।

 आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड…

1. थाना मौदहापारा, रायपुर – अपराध क्रमांक 99/2020, धारा 21(ब) NDPS Act

2. थाना आजाद चौक, रायपुर – अपराध क्रमांक 22/2020, धारा 435, 34 भादवि

3. थाना कोतवाली, रायपुर – अपराध क्रमांक 153/2024, धारा 294, 506, 323, 34 भादवि एवं 25, 27 Arms Act

आरोपी एक अभ्यस्त अपराधी है, जो पूर्व से नशे के कारोबार सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!